Sunday, September 27, 2026
22.1 C
Bhopal

पुरानी रंजिश में पेट में छुरी घोंपी

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को कोर्ट ने 3 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। मामला भोपाल के सुदामा नगर इलाके का है, जहां मोहम्मद इमरान (35), निवासी सुदामा नगर ने फरियादी आरिफ के पेट में छुरी मार दी थी।

घटना में आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार श्रीवास्तव ने आरोपी इमरान को भले ही फरियादी से न्यायालय में समझौता हो चुका हो, लेकिन अपराध की गंभीरता को देखते हुए तीन वर्ष का कठोर कारावास और एक हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।

यह घटना 23 अप्रैल 2023 को शाम करीब 5 बजे की है। फरियादी आरिफ अपने मोहल्ले में था, तभी आरोपी इमरान ने पुरानी रंजिश के चलते उसके पेट में छुरी घोंप दी। गंभीर हालत में आरिफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की रिपोर्ट थाना ऐशबाग में दर्ज कराई गई थी

पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच पूरी होने के बाद मामला न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने ठोस साक्ष्य और गवाहों के आधार पर आरोपी को दोषी सिद्ध किया।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img