Sunday, September 27, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में थार ने ई-रिक्शा ड्राइवर को कुचला, 2 घायल

भोपाल के सुभाष नगर में एक तेज रफ्तार थार (SUV) ने पहले एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी, फिर दो बाइक, एक ऑटो और एक इनोवा को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो और इनोवा दोनों पलट गए।

हादसे में ई-रिक्शा चला रहे 55 वर्षीय खेर उल्लाह नाम के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा मंगलवार रात करीब 9.30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि थार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। गाड़़ी चेतक ब्रिज की ओर से प्रभात पेट्रोल पंप की तरफ जा रही थी।

इसी दौरान ड्राइवर का गाड़ी पर से कंट्रोल खो गया और एक ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसके बाद थार ने इनोव समेत 4 गाड़ियों को टक्कर मारी और बाद में उसमें सवार दो युवक भाग निकले। वह देखने में नाबालिग लग रहे थे, हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।

हादसे की 5 तस्वीरें देखिए…

पुलिस बोली- हादसे में 2 घायल, मृतक की पहचान हुई ऐशबाग थाना प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है, जिसकी उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है। दो अन्य लोग घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img