Saturday, September 26, 2026
25 C
Bhopal

5 करोड़ की सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया

भोपाल के अनंतपुर में गुरुवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया की मौजूदगी में अमले ने सरकारी जमीन पर खड़े पक्के निर्माण को जमींदोज कर दिया।

कब्जा मुक्त कराई गई जमीन की कीमत 5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। तहसीलदार अनुराग त्रिपाठी ने कब्जा हटाने के आदेश दिए थे। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया। ताकि, हंगामा होने पर सख्ती से निपटा जा सके। पुलिस ने सड़क के दोनों ओर से बेरिकेडिंग भी की थी।

कार्रवाई की देखें तस्वीरें…

नोटिस देने के बावजूद निर्माण नहीं तोड़ा इस मामले में तहसीलदार त्रिपाठी ने नोटिस भी जारी किया था। बावजूद निर्माण नहीं तोड़ा गया। सोहेल अहमद निवासी अनंतपुर का जमीन पर कब्जा था। 3 हजार स्क्वायर फीट जमीन पर ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर का व्यवसायिक निर्माण कर कब्जा किया था।

सड़क किनारे ही बनाया निर्माण अनंतपुर की मुख्य सड़क पर ही पक्का निर्माण किया गया था। इसे लेकर शिकायत भी हुई थी। जिसके बाद एसडीएम, तहसीलदार समेत पुलिस अमले ने यह कार्रवाई की।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img