Saturday, September 26, 2026
25 C
Bhopal

इंदौर में ड्यूटी जा रहे हेड कॉन्स्टेबल पर हमला

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में बुधवार रात ड्यूटी पर जा रहे हेड कॉन्स्टेबल पर कुछ युवकों ने अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने डंडों और पत्थरों से पुलिसकर्मी पर हमला किया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई है। इसी दौरान उपद्रवियों ने एक हिंदूवादी नेता की कार के भी कांच तोड़ दिए।

घटना द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के लाल ब्रोडी के पास हुई। हेड कॉन्स्टेबल मुन्नालाल चौहान, जो एफआरवी वैन (डायल 100) पर तैनात हैं, को रात में सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक DJ तेज आवाज में बज रहा है। वे चालक के साथ मौके के लिए रवाना हुए। रास्ते में कुछ युवक आपस में झगड़ रहे थे। मुन्नालाल ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं माने, तो वह वाहन से डंडा लेकर उतरे। तभी युवकों ने एकजुट होकर उन पर डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। उनके सिर, हाथ और पैरों में चोट आई।

घायल हालत में मुन्नालाल ने थाने को सूचना दी। इसके बाद टीआई सुशील पटेल स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और उपद्रवियों पर सख्त कार्रवाई की। पुलिस ने हमला करने वाले युवकों को दबोच लिया और पिटाई के बाद थाने लाया गया।

पथराव के दौरान हिंदूवादी नेता पवन शर्मा की कार भी वहां खड़ी थी, जिसे उपद्रवियों ने नुकसान पहुंचाया। कार के कांच फोड़ दिए गए।

पुलिस ने इस मामले में पीड़ित हेड कॉन्स्टेबल मुन्नालाल चौहान की शिकायत पर हत्या के प्रयास, शासकीय कार्य में बाधा और बलवे की धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं पवन शर्मा की शिकायत पर कार में तोड़फोड़ और उपद्रव को लेकर अलग से कार्रवाई की गई है।

पकड़े गए आरोपियों में पीयूष पुत्र जीतू निवासी ऋषि पैलेस, रोहित पुत्र करण, पवन पुत्र रामराज, आकाश, विकास और किशन शामिल हैं। सभी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग दो एफआईआर दर्ज कर ली हैं और पूरे मामले की जांच जारी है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img