Thursday, August 13, 2026
22.1 C
Bhopal

जस्टिस बनकर बुजुर्ग को प्रताड़ित करने वाला गुरुग्राम से गिरफ्तार

भोपाल की हबीबगंज पुलिस ने स्वयं को सुप्रीम कोर्ट का जस्टिस बताकर एक बुजुर्ग को परेशान करने वाले आरोपी को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। आरोपी पीड़ित की बेटी से दोस्ती करना चाहता था।

थाना प्रभारी संजीव चौकसे के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। आरोपी उमंग ने बताया- वह और बुजुर्ग की बेटी अलीगढ़ के एम्बिशन्स फ्लाइंग क्लब में साथ पढ़े हैं। वह युवती से दोस्ती करना चाहता था, लेकिन युवती ने साफ मना कर दिया। आरोपी का हर प्रयास विफल हुआ तो उसने दूसरा रास्ता अपनाया। युवती के पिता का मोबाइल नंबर लिया। फिर उन्हें सुप्रीम कोर्ट का जस्टिस बनकर कॉल किया।

देर रात कॉल कर परेशान करता था

वह आधी रात में कॉल कर अनर्गल बातें कर बुजुर्ग को परेशान करता था। दिसंबर-2024 से शुरू हुआ सिलसिला जून-2025 तक जारी रहा। बुजुर्ग ने पूरी कहानी बेटे सौरभ को बताई। बेटे की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज किया था। किसी को शक ना हो इसके लिए आरोपी ने व्हाट्सऐप डीपी पर एक जस्टिस की फोटो लगा रखी थी।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img