Thursday, October 8, 2026
25.1 C
Bhopal

चरित्र संदेह के चलते उसे पत्नी पर ताबड़तोड़ वार

ग्वालियर में एक युवक ने अपनी पत्नी पर तलवार से हमला कर दिया। महिला ने दो वार हाथ से रोके। तीसरे वार में तलवार उसके पैर के आर-पार हो गई। वह 20 मिनट तक सड़क पर ही तड़पती रही। रहवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना शनिवार सुबह हेलीपेड कॉलोनी में हुई। युवक नशे में धुत था। चरित्र संदेह के चलते उसे पत्नी पर ताबड़तोड़ वार किए। इसके बाद मौके से भाग गया। पुलिस में कुछ ही घंटे में उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी पति ने पूछताछ में बताया कि उसे अपने किए का कोई अफसोस नहीं है। पत्नी के चरित्र पर संदेह है। इसके चलते उसने हमला किया था। पुलिस महिला के होश में आने का इंतजार कर रही है।

पति से चल रहा महिला का विवाद शहर के गोल पहाड़िया निवासी सपना जाधव (35) का 6 महीने से पति अमित जाधव से विवाद चल रहा है। इसके चलते वह अलग रह रही है। वह हैलीपैड कॉलोनी में एक घर में काम करती है। शनिवार सुबह जब वह काम पर पहुंची तो उसके कुछ देर बाद पति भी वहां आ धमका। सपना के बाहर आते ही हमला बोल दिया।

15 साल पहले सम्मेलन से हुई थी शादी सपना की शादी अमित से 17 मई 2010 को ग्वालियर से ही हुई थी। सपना के परिजन ने बताया कि मराठा समाज की पुस्तिका में अमित का रिश्ता मिला और सामूहिक विवाद सम्मेलन से यह विवाह कराया गया था।

अमित मकान बनाने के ठेके लेने का काम करता था, लेकिन बीच-बीच में काम छोड़ देता था। दोनों को दो बच्चे हैं जिसमें बड़ी बेटी 14 वर्षीय अनुष्का और बेटा 10 वर्षीय राधे है। बेटी दसवीं की छात्रा है और बेटा अभी 7वीं में पढ़ता है।

भाई बोला-धमकाया था जान से मार दूंगा घायल सपना जाधव के भाई सुलेराव ने बताया कि बहन के पति अमित ने तीन महीने पहले चित्तौड़गढ़ में एक अन्य महिला से शादी रचा ली है। आरोपी तीन महीने से वहीं रह रहा है। दो दिन पहले मुझे धमकाया था कि यदि सपना कहीं काम करने गई तो वह उसे जान से मार देगा। जिसके बाद परिवार में दहशत फैल गई थी। बच्चों की पढ़ाई के लिए सपना को काम करना पड़ता था।

Hot this week

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...

Topics

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

​हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img