Thursday, October 8, 2026
26.2 C
Bhopal

पति पर दहेज, 5 लाख मांगने और मारपीट का आरोप

शिवपुरी में महिला ने पति पर दहेज के लिए मारपीट करने और 5 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया है। इसकी उसने महिला थाने में पहुंचकर शिकायत की है। उसने पति पर FIR दर्ज करने कहा है।

कोलारस क्षेत्र के अनंतपुर गांव की रहने वाली विवाहिता निक्की चंदेल शनिवार को महिला थाना पहुंची। यहां उसने पति मनोज कुमार चंदेल पर पर आरोप लगाए।

निक्की ने बताया कि उसकी शादी ढाई साल पहले राधौगढ़ निवासी मनोज कुमार चंदेल से हुई थी, जो गेल इंडिया प्लांट में सुपरवाइजर है। शादी के शुरुआती कुछ महीने ठीक-ठाक रहे और इसी दौरान उसने एक बेटे को जन्म भी दिया, जो अब डेढ़ साल का है।

निक्की का कहना है कि जब वह गर्भवती थी तभी से मनोज ने मारपीट शुरू कर दी थी और पैसों की मांग करने लगा था। उसके माता-पिता ने दो बार 50-50 हजार रुपए भी दिए, फिर भी मनोज की मांगें बढ़ती रहीं।

निक्की का आरोप है कि मनोज ने एक साथ 5 लाख रुपए की डिमांड की और जब पैसे नहीं मिले तो उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। वह पिछले 10 महीने से मायके में बेटे के साथ रह रही है, लेकिन इस दौरान पति ने कोई संपर्क नहीं किया और न ही खर्चा दिया।

इस मामले में महिला थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया था। मनोज भी थाने पहुंचा, लेकिन दोनों के बीच सुलह नहीं हो पाई। ऐसे में पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं, मनोज चंदेल का कहना है कि वह इस मामले में न्यायालय की शरण लेगा।

Hot this week

होमवर्क न करने पर पांचवीं के छात्र की पिटाई, कोचिंग संचालक पर एफआईआर

​भोपाल: राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में होमवर्क पूरा न...

BDA भूखंड घोटाला: रिटायर्ड IB अधिकारी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​भोपाल: शाहपुरा थाना पुलिस ने भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) की...

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...

Topics

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

​हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img