Sunday, November 29, 2026
24.1 C
Bhopal

आरोपी ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में पड़ोसी की हत्या कर दी

रायसेन जिले के सतलापुर में 11 जुलाई शुक्रवार देर रात 27 साल के दीपक कुशवाहा की हत्या कर दी गई। आरोपी भरत अहिरवार ने अपनी पत्नी से मृतक के अवैध संबंधों का शक होने पर यह वारदात की।

शनिवार शाम एसडीओपी शीला सुरणा ने बताया कि आरोपी भरत अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी और मृतक पड़ोसी थे। भरत को शक था कि दीपक उसकी पत्नी से बातचीत करता था।

आरोपी ने शव को पानी के ड्रम में डाल दिया था

शुक्रवार को भरत ने अपने जन्मदिन की पार्टी का बहाना बनाकर दीपक को बुलाया। पार्टी में दीपक को शराब पिलाई फिर तलवार से नाक और कान पर वार हत्या कर दी। उसके बाद शव को पानी के ड्रम में डाल दिया। पुलिस को आशंका है कि आरोपी शव को छिपाने या गलाने की योजना बना रहा था।

सुबह राकेश कुशवाह ने थाने में इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भोपाल भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

पुराने ट्रैक्टरों को नया बताकर बेचने का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

खंडवा। जिले में पुराने और बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टरों...

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

200 रुपए चोरी के शक में मां ने 7 साल की बेटी को पीटा, जलते गैस चूल्हे पर रखे पैर

इंदौर। बाणगंगा इलाके में 200 रुपए चोरी करने के...

Topics

पुराने ट्रैक्टरों को नया बताकर बेचने का भंडाफोड़, दो सगे भाई गिरफ्तार

खंडवा। जिले में पुराने और बिना रजिस्ट्रेशन वाले ट्रैक्टरों...

कोर्ट परिसर से वकील की बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 20 लाख की 20 बाइक बरामद

​अशोकनगर। कोतवाली पुलिस ने न्यायालय परिसर से अधिवक्ता की...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर पुलिसकर्मी से 8 लाख से ज्यादा की ठगी

इंदौर। शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में रोजाना 10...

भोपाल: मेंटेनेंस के चलते कल शहर के 55 इलाकों में 7 घंटे तक बंद रहेगी बिजली

भोपाल। बिजली कंपनी द्वारा किए जा रहे मेंटेनेंस कार्य...

धान खरीदी और मिलिंग में 26 करोड़ की गड़बड़ी, संचालकों पर एफआईआर के निर्देश

डिंडोरी। जिले के बजाग विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत हर्रा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img