Thursday, October 8, 2026
29.4 C
Bhopal

90 लाख रुपए ठगने वाला इंदौर से पकड़ाया

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर एसी लगवाने का टेंडर दिलाने के नाम पर 90 लाख रुपए की ठगी करने वाले ठग को थाटीपुर पुलिस ने शनिवार रात इंदौर के महालक्ष्मी नगर से पकड़ा है। पुलिस आरोपी को शनिवार रात ही ग्वालियर ले आई है।

आरोपी ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। अब पकड़े गए ठग की निशानदेही पर पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुट जाएगी, जिससे मामले का खुलासा किया जा सके।

टीआई थाटीपुर विपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि

सूचना मिली थी कि लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे 90 लाख रुपए की ठगी के आरोपी चिराग शर्मा और योगेश गोयल इंदौर में छिपे हुए हैं। इसका पता चलते ही एसआई केके पाराशर, आरक्षक रूप सिंह और नीरज को आरोपियों को पकड़ने के लिए इंदौर रवाना किया। पुलिस टीम पिछले दो दिन से आरोपियों की तलाश में इंदौर में लगी थी। शनिवार रात आरोपी चिराग शर्मा जब अपने ठिकाने पर पहुंचा तो पुलिस टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। चिराग को पकड़ने के बाद पुलिस योगेश के ठिकानों पर पहुंची, लेकिन उसे चिराग के पकड़े जाने का पता चल चुका था और वह गायब हो गया था।

पहले ही पकड़ा चुका है आरोपी राहुल इस मामले में कुल चार आरोपी थे, जिनमें राहुल जाटव को कुछ दिन पहले पुलिस ने पकड़ा है। जबकि योगेश गोयल, नफशत अली उर्फ राजा खान और चिराग शर्मा गायब हो गए थे। राहुल और चिराग के पकड़े जाने के बाद अब नफशत अली और योगेश गोयल गायब हैं। पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर शेष आरोपियों की जानकारी जुटाने में लग गई है।

ऐसे समझिए पूरा मामला

ग्वालियर थाटीपुर थाना में कारोबारी पंकज सोनी ने शिकायत की थी कि वर्ष 2021 में उसकी मुलाकात राहुल, नफशत अली, चिराग शर्मा और योगेश गोयल से हुई थी। कुछ समय बाद आरोपियों ने उसे रेलवे स्टेशन पर एसी लगाने का टेंडर दिलाने के नाम पर 90 लाख रुपए ऐंठ लिए और उसको टेंडर नहीं मिला। काफी समय बीतने पर जब उसने जानकारी जुटाई तो पता चला कि आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है तो मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Hot this week

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...

राजधानी में थोक व्यापारियों का ‘नो-UPI डे’, 2 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन पेमेंट पर विरोध

​राजधानी भोपाल में आज गुरुवार को थोक दाल-चावल व्यापारी...

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

​हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर...

Topics

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

​हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर...

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​अमिलिया (सीधी): थाना क्षेत्र के एक गांव में सात...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img