Thursday, October 8, 2026
29.4 C
Bhopal

₹20 करोड़ से बने अस्पताल पर लटका मिला ताला

भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में स्थित सिविल अस्पताल 20 करोड़ रुपए खर्च कर आधुनिक सुविधाओं के साथ बनाया गया है। लेकिन, मरीजों तक यह सुविधा नहीं पहुंच पा रही है। यह बात शनिवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मनीष शर्मा के औचक निरीक्षण के दौरान सामने आई। रात करीब 10 बजे जब डॉ. शर्मा अस्पताल पहुंचे तो गेट पर ताला लगा हुआ मिला। अस्पताल में सिर्फ एक गार्ड मौजूद था, जबकि यहां 40 लोगों का स्टाफ तैनात किया गया है।

इसकी वजह पूछने पर गार्ड ने कहा कि परिसर में बड़ी-बड़ी घास उग आई है और रात में अंधेरा होने की वजह से कोई अनहोनी न हो, इसलिए अस्पताल बंद कर देते हैं। इस जवाब पर CMHO नाराज हो गए। उन्होंने अस्पताल प्रभारी को फोन पर अस्पताल रोज 24 घंटे खोलने के निर्देश दिए।

10 डॉक्टरों की टीम है पदस्थ स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में 10 डॉक्टर, 20 नर्स, 4 फार्मासिस्ट सहित 40 से ज्यादा कर्मचारी पदस्थ हैं। इनकी 8-8 घंटे की शिफ्ट लगाकर अस्पताल को 24 घंटे चालू रखने की व्यवस्था बनाई गई थी। लेकिन असलियत यह है कि शाम 6 बजे के बाद ही अस्पताल बंद कर दिया जा रहा है।

CMHO ने इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए अधीक्षक सहित पूरे स्टाफ को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए हैं।

गांधीनगर अस्पताल में भी गड़बड़ी औचक निरीक्षण के दौरान डॉ. शर्मा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीनगर भी पहुंचे। यहां रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर देर से पहुंचे थे और रिलीविंग डॉक्टर उनके आने से पहले ही चले गए थे। इस पर CMHO ने खंड चिकित्सा अधिकारी को संबंधित डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए।

Hot this week

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...

राजधानी में थोक व्यापारियों का ‘नो-UPI डे’, 2 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन पेमेंट पर विरोध

​राजधानी भोपाल में आज गुरुवार को थोक दाल-चावल व्यापारी...

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

​हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर...

Topics

रोड पर बिना इंडिकेटर वाहन खड़ा करना पड़ा भारी, अदालत ने सुनाई 2 साल की सजा

​भोपाल: छोला मंदिर थाना क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक सड़क पर वाहन...

प्रेमिका से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

​भोपाल: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बरखेड़ी इलाके में 19 वर्षीय...

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

​हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर...

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​अमिलिया (सीधी): थाना क्षेत्र के एक गांव में सात...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img