Thursday, October 8, 2026
33.1 C
Bhopal

शिवराज ने एक्सीडेंट में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया

भोपाल में सड़क हादसे में घायल युवक को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी काफिले की गाड़ी से अस्पताल भिजवाया। उन्होंने जेपी हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. राकेश श्रीवास्तव को खुद फोन कर इमरजेंसी में तुरंत युवक के इलाज करने को भी कहा।

दरअसल, केंद्रीय मंत्री अवधपुरी में स्थित जैन मंदिर में चातुर्मास कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। चेतक ब्रिज पर लोगों की भीड़ देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवाया। तभी एक महिला दौड़कर उनके पास आई और एक्सीडेंट होने का बताया।

देखिए तीन तस्वीरें

केंद्रीय मंत्री ने घायल के साथ स्टाफ को भिजवाया शिवराज ने लोगों और अपने स्टाफ की मदद से घायल को गाड़ी में लिटाया। इसके बाद अपने स्टाफ में पदस्थ सरकारी अधिकारी राकेश जैन को भी साथ भेजा। शिवराज ने अपने सहयोगी अफसर से कहा जो व्यक्ति घायल है, उसके इलाज में कोई कमी न रहे। इनके परिवारजनों को भी सूचित करा दें।

लोगों ने कहा- धन्यवाद, तो बोले- ये सबका फर्ज घायल मरीज के हॉस्पिटल रवाना होने के बाद मौके पर मौजूद एक महिला और लोगों ने शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद दिया तो उन्होंने कहा कि इसमें धन्यवाद की कोई बात नहीं है। बल्कि ये सबका धर्म है कि जब भी कोई घायल अवस्था में मिले तो उसे बिना देर किए अस्पताल पहुंचाकर समय से उपचार उपलब्ध कराएं। ताकि, लोगों की जान बच सके।

Hot this week

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...

राजधानी में थोक व्यापारियों का ‘नो-UPI डे’, 2 हजार से ज्यादा के ऑनलाइन पेमेंट पर विरोध

​राजधानी भोपाल में आज गुरुवार को थोक दाल-चावल व्यापारी...

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

​हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर...

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​अमिलिया (सीधी): थाना क्षेत्र के एक गांव में सात...

Topics

आदिवासी हॉस्टल में 4 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

​राजधानी भोपाल के डिपो चौराहा स्थित आदिवासी हॉस्टल में...

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन

​हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर...

7 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

​अमिलिया (सीधी): थाना क्षेत्र के एक गांव में सात...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img