Monday, February 23, 2026
19.1 C
Bhopal

युवक को 20 सेकेंड में तीन ट्रकों ने रौंदा

ग्वालियर में एक 47 वर्षीय शख्स को तीन ट्रक रौंदते हुए निकल गए। पूरा घटनाक्रम महज 20 सेकेंड में हुआ। घटना रविवार रात करीब 2 बजे की है। सोमवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मंगलवार को उनकी बेटी की सगाई होनी थी।

हादसा एबी रोड पर रामद्वारा के पास लक्ष्मीगंज पुलिया पर हुआ। देवेंद्र जाटव होटल से सब्जी लेने जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। वे सड़क पर गिर गए। रिमझिम बारिश में लगातार दो ट्रक देवेंद्र के ऊपर से गुजर गए। उनके दोनों पैर सड़क से चिपक गए। उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

आज होनी थी बड़ी बेटी की सगाई गोल पहाड़िया नवग्रह कॉलोनी के रहने वाले देवेंद्र जाटव की बड़ी बेटी की सगाई मंगलवार को यानी आज होनी थी। वे आज बेटी के होने वाले ससुराल जाने वाले थे। उनके भाई गजेंद्र जाटव (39) ने जनकगंज थाने में FIR दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब 2 बजे भाई लक्ष्मीगंज से बहोड़ापुर की ओर जा रहे थे। लक्ष्मीगंज पुलिया पर हादसा हो गया। भाई की तब सांसें चल रही थीं। सूचना मिलने पर मैं मौके पर पहुंचा और पुलिस की मदद से उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। सोमवार को उनकी मौत हो गई।

कलर-पुट्टी का ठेका लेता था देवेंद्र गजेंद्र ने बताया, भाई की दो बेटियां और एक बेटा है। देवेंद्र कलर-पुट्टी का ठेका लेकर काम करते थे। रविवार को वे घाटीगांव से काम कर लौटे थे। उनकी पत्नी अपनी बहन के ससुराल डबरा गई थीं। भाई घर पहुंचे और बेटी से खाना मांगा। बेटी ने कहा कि रोटी है, लेकिन सब्जी नहीं है। ऐसे में वे देर रात सब्जी लेने होटल के लिए निकल पड़े। आसपास के होटल बंद होने के कारण वे थोड़ा आगे निकल गए। जब वे देर तक घर नहीं लौटे तो उनका बेटा उन्हें ढूंढने के लिए निकला। कुछ देर बाद हादसे की जानकारी मिली। दो बेटियां और एक बेटा है।

पास के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ हादसा

जनकगंज पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के पास एक शराब दुकान के सीसीटीवी कैमरे में पूरा हादसा रिकॉर्ड हुआ है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे सिर्फ 20 सेकेंड में एक के बाद एक तीन ट्रक देवेंद्र के ऊपर से गुजरते हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे में शामिल ट्रकों की पहचान की जा रही है। फिलहाल जांच जारी है।

Hot this week

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

डायल-112 के ड्राइवर पर पालतू कुत्ता छोड़वाया, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

​इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके में एक चौंकाने वाला...

पत्नी के ‘दूसरी शादी’ करने की बात से आहत युवक ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम...

भोपाल: नमाज पढ़ने जा रहे 10वीं के दो छात्र सड़क हादसे का शिकार, एक वेंटिलेटर पर

​भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद इलाके में रविवार सुबह एक...

पारिवारिक विवाद के बाद सेल्समैन ने दी जान

भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ सीटीओ क्षेत्र में शनिवार देर...

Topics

एनेस्थीसिया के ओवरडोज से गई थी इकलौते बेटे की जान

इंदौर। जिला कोर्ट ने 17 वर्षीय किशोर अमित सेन...

गंजबासौदा के में पुलिस की दबिश, पकड़े गए 18 युवक-युवतियां

गंजबासौदा। स्थानीय रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित 'सुहाग लॉज' में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img