Tuesday, October 6, 2026
30.4 C
Bhopal

भोपाल में सरेराह युवक पर जानलेवा हमला

भोपाल के गैमन इंडिया मॉल के पास मंगलवार-बुधवार रात के बीच एक मैकेनिक पर बदमाशों ने सरेराह जानलेवा हमला कर दिया। हथियारों से लैस करीब आधा दर्जन बदमाश कार से पहुंचे और युवक पर छुरी-तलवार से ताबड़तोड़ वार किए। हमले के पीछे वजह – अड़ीबाजी की रकम न देना बताया जा रहा है।

घायल अमन (22), जो टीटी नगर के शिव नगर कॉलोनी में रहता है, को गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उसके दाहिने हाथ की तीन उंगलियों में गहरे कट हैं, कंधे और जांघ में भी गंभीर चोटें आई हैं। आज उसके हाथ की सर्जरी की जानी है।

“पैसे नहीं दिए तो मार देंगे”

पीड़ित के भाई फैजान के अनुसार, इलाके के बदमाश नरेंद्र रायकवार और नीलेश रजक बीते कई महीनों से अमन पर अड़ीबाजी कर रहे थे। धमकी दी जाती थी – “हर महीने तय रकम दो, वरना दुकान बंद करवा देंगे।” अमन टीटी नगर क्षेत्र में मैकेनिक की दुकान चलाता है। डर के चलते उसने कई बार पैसों की मांग पूरी भी की, लेकिन जब लगातार परेशान किया गया, तो उसने तीन महीने पहले थाने में शिकायती आवेदन दिया था।

हालांकि, पुलिस ने उस वक्त कोई एफआईआर दर्ज नहीं की।

इनोवा से आए और हमला किया

वारदात मंगलवार देर रात 2:30 बजे की है। अमन मॉल के पास चाय की दुकान पर बैठा था, तभी आरोपी नरेंद्र, नीलेश और उनके 3–4 साथी इनोवा कार में पहुंचे। सभी के पास धारदार हथियार थे। उन्होंने बिना कुछ कहे हमला कर दिया। अमन के चीखने की आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हुए, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

घायल अमन का वीडियो अपलोड किया

हमले के कुछ देर बाद आरोपी नरेंद्र रायकवार ने अमन की हालत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया और कैप्शन में लिखा – “और करो उलझन”।

डीसीपी शशांक ने बताया कि अमन की शिकायत पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि पहले दिए गए शिकायती आवेदन की भी जांच की जा रही है।

Hot this week

25 लाख रुपए के माल के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

​जबलपुर: शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में चोरियों पर शिकंजा...

इंदौर में पत्नी ने की पति की हत्या

​इंदौर: शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के जंबूड़ी गांव...

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

Topics

25 लाख रुपए के माल के साथ 5 शातिर चोर गिरफ्तार

​जबलपुर: शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में चोरियों पर शिकंजा...

इंदौर में पत्नी ने की पति की हत्या

​इंदौर: शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र के जंबूड़ी गांव...

एसबीआई बैंक में टिफिन कम मिलने पर गार्ड ने की फायरिंग, सनसनी

​नरसिंहपुर: स्थानीय एसबीआई की एसीबी शाखा में रविवार रात करीब...

पुलिस ने पकड़ी 31 हजार से ज्यादा की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

​बड़ौद (आगर मालवा): आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब तस्करों...

मझगांय डैम परियोजना: 24वें दिन भी जारी रहा ‘चिता आंदोलन’, अस्पताल से भी आमरण अनशन पर डटे हैं अमित भटनागर

​पन्ना/रीवा ​मझगांय डैम परियोजना से प्रभावित आदिवासी परिवारों के मुआवजे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img