Saturday, May 16, 2026
31.1 C
Bhopal

इंदौर RTO ने एक दिन में वसूले 1.5 करोड़ रुपए

इंदौर आरटीओ ने एक ही दिन में 1 करोड़ 50 लाख रुपए के कर की वसूली की है। यह वसूली परिवहन आयुक्त विवेक शर्मा द्वारा की गई सख्ती के बाद की गई है। इंदौर आरटीओ ने एक ही दिन में 91 वाहनों से 1 करोड़ 52 लाख 90 हजार 392 रुपए बकाया मोटरयान कर की वसूली की गई। यह एक रिकार्ड है।

आरटीओ कार्यालय द्वारा बकाया वसूली अभियान के तहत 3 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2025 तक की स्थिति में कुल 240 वाहनों से 2 करोड़ 46 लाख रुपए का बकाया मोटरयान कर वसूल किया है। बकाया वसूली अभियान के अंतर्गत कार्यवाही निरंतर जारी है।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया-

आरटीओ कार्यालय इंदौर द्वारा तत्काल कार्यवाही प्रारंभ करते हुए कार्यालय में पदस्थ समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों को बकाया वाहनों की सूची उपलब्ध कराते हुए बकाया वाहन स्वामियों से उनके मोबाइल और फोन नंबर पर अथवा व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क कर बकाया वसूली करने के लिए लगाया है।

कार्यालय के समस्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी उन्हें आवंटित कार्यों के निष्पादन के साथ-साथ बकाया वसूली के लिए लगातार कार्य करते हुए बकाया वाहन स्वामियों को वसूली हेतु नोटिस जारी कर उनसे मोबाइल पर सम्पर्क कर लम्बे समय से चली आ रही बकाया मोटरयान कर की राशि वसूलने में उल्लेखनीय योगदान दिया है ।

8 बसों की हुई जब्ती इंदौर आरटीओ ने शुक्रवार को कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर लोक परिवहन में लापरवाही बरतने वाले बस संचालकों पर सख्त कार्रवाई की। बेतरतीब तरीके से खड़ी होकर आमजन के रास्ते में बाधा उत्पन्न कर रहीं 8 बसों को जब्त किया गया। चेकिंग के दौरान बसों के फिटनेस, परमिट, बीमा, पीयूसी, टैक्स प्रमाण पत्र आदि दस्तावेजों की जांच की गई।

साथ ही ओवरलोडिंग, अधिक किराया वसूलने, स्पीड गवर्नर की अनुपस्थिति जैसे बिंदुओं की भी जांच की गई। उक्त बसें पटेल प्रतिमा, मधुमिलन चौराहा, रिंग रोड, मूसाखेड़ी क्षेत्र से जब्त की गईं। कुछ बसें आम रास्ते पर सवारी बैठाते हुए, तो कुछ बीच सड़क पर सफाई व मरम्मत करते हुए पाई गईं।

Hot this week

बिजली बंद करने से रोका, तो तीन भाइयों ने युवक को पीटा

​इंदौर | शहर के चंदन नगर इलाके में दबंगई...

पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर ‘बाबा’ ने शिक्षक की पत्नी से ठगे ₹1.75 लाख

​भोपाल | राजधानी के कमला नगर इलाके में श्रद्धा...

ईरान-अमेरिका तनाव की आंच अब आपकी जेब तक: एमपी में ₹3 महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

​भोपाल/इंदौर | पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का सीधा...

Topics

बिजली बंद करने से रोका, तो तीन भाइयों ने युवक को पीटा

​इंदौर | शहर के चंदन नगर इलाके में दबंगई...

भड़काऊ वीडियो जारी करने पर संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष पर FIR

​भोपाल। शहर में शांति व्यवस्था को खतरे में डालने...

शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म, SAF आरक्षक पर मामला दर्ज

​ग्वालियर। शहर के माधौगंज थाना क्षेत्र में शादी का...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img