Tuesday, November 24, 2026
22.1 C
Bhopal

भोपाल में क्रेडिट कार्ड अपडेट के बहाने दो लाख ठगे

भोपाल में बैंक के आउटसोर्स कर्मचारी ने क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के बहाने दो लाख रुपए ठग लिए। आरोपी ने फरियादी का मोबाइल लिया था, जिससे कार्ड को अपडेट करने की बात कही थी। इसी मोबाइल से आरोपी ने अपने खाते में रकम को ट्रांसफर कर लिया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

कोहेफिजा पुलिस ने बताया कि अशोक कुमार जायसवाल लालघाटी इलाके में किराने की दुकान चलाते हैं। उनका बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक में है। इसी बैंक का वे क्रेडिट कार्ड भी इस्तेमाल करते हैं। क्रेडिट कार्ड की वैधता 31 जुलाई को खत्म हो रहा रही थी तो अशोक ने अर्जुन मीना नाम के एजेंट से क्रेडिट कार्ड के नवीनीकरण के लिए संपर्क किया। अर्जुन मीना एसबीआई का आउटसोर्स कर्मचारी है और वह बैंक के लिए क्रेडिट कार्ड बनाने का काम करता है।

आधे घंटे में खाते से उड़ाए दो लाख रुपए

31 जुलाई को वह किराना व्यापारी के पास पहुंचा और कहा कि मोबाइल दीजिए उसके जरिए में क्रेडिट कार्ड को अपडेट कर देता हूं। इसके बाद करीब आधा घंटे तक अर्जुन ने उनका मोबाइल फोन अपने पास रखा।

फिर उसने कहा कि तकनीकी खामी के कारण आज काम नहीं हो पा रहा है, कल कर दूंगा। अगले दिन 1 अगस्त को वह फिर से किराना कारोबारी के पास पहुंचा और उसने क्रेडिट कार्ड नवीनीकरण के नाम पर व्यापारी का मोबाइल फोन अपने पास रखा।

आरोपी के जाते ही वारदात का पता लगा

जब वह चला गया तो व्यापारी ने देखा कि उनके खाते से दो लाख रुपए निकल चुके हैं। वे तुरंत ही बैंक पहुंचे। यहां पर उन्हें बताया गया कि एक दिन पहले 31 जुलाई को भी व्यापारी के खाते से 10 हजार रुपए निकाले गए हैं। इसके बाद अशोक कुमार ने तुरंत ही थाने में जाकर शिकायत की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Hot this week

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

खंडहरनुमा मकान में चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस का छापा, गुंडा बदमाश समेत 12 जुआरी गिरफ्तार

भोपाल। स्टेशन बजरिया थाना पुलिस ने चांदबड़ इलाके में...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

Topics

पत्नी से गैंगरेप के दोषी पति और ममेरे भाई को 20-20 साल की सजा

अशोकनगर। जिला अदालत ने पत्नी के साथ गैंगरेप और...

24 घंटे में कोतवाली पुलिस ने बरामद किया चोरी हुआ मंगलसूत्र

पूछताछ में नौकरानी ने कबूला जुर्म, फरियादी महिला ने...

नियम तोड़ने वालों के घर पहुंच रही पुलिस, ‘ट्रैफिक साथी’ से कट रहे चालान

इंदौर. शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img