Monday, April 13, 2026
31.6 C
Bhopal

भोपाल में युवक ने सल्फास खाकर सुसाइड किया

भोपाल के अरेरा हिल्स इलाके में रहने वाले युवक ने सल्फास की गोलियां खाकर सुसाइड कर लिया। खुदकुशी से पहले वह शराब पीकर घर लौटा था। परिजनों ने उसे समझाइश दी तो उनसे विवाद किया और अपने कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं निकला तो पत्नी चेक करने पहुंची।

जहां उसने पति को उल्टियां करता देखा। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान शनिवार की देर रात उसकी मौत हो गई। रविवार को हमीदिया की मर्चुरी में बॉडी का पीएम कराया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

शराब पीकर करता था विवाद

पुलिस के मुताबिक गोलू धाकड़ (30) पिता समर सिंह धाकड़ निवासी बिड़ला मंदिर के पास अरेरा हिल्स मजदूरी करता था। उसकी पत्नी एक रेस्टोरेंट में जॉब करती है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति शराब पीने आदी था। नशे में धुत होकर परिजनों से विवाद करता था।

शनिवार को शराब के नशे में घर आया था। जहां उसने नशे की हालत में सल्फास की गोलियां खा लीं। इलाज के लिए पति को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि परिजनों के डिटेल बयानों के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Hot this week

भोपाल: हिंदू बनकर छात्रा से रेप, धर्म बदलने का दबाव बनाया

​ग्वालियर/भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लव जिहाद और...

चौहान ट्रैवल्स की बस ने बाइक को मारी टक्कर, भोपाल के ठेकेदार की मौत

​सीहोर/भोपाल: सीहोर जिले के देलावाड़ी घाट पर रविवार शाम...

शादीशुदा टीआई ने खुद को कुंवारा बता विधवा से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

​ग्वालियर। शहर के झांसी रोड थाने में पीटीएस तिघरा...

वाशिंग मशीन के ड्रायर में छिपाई थी चरस, क्राइम ब्रांच ने गिरोह का किया भंडाफोड़

भोपाल। राजधानी में नशा तस्करों के खिलाफ क्राइम ब्रांच...

Topics

भोपाल: राजधानी में शराब दुकानों के खिलाफ ‘हल्लाबोल’, सड़कों पर उतरे लोग

​भोपाल। राजधानी में रिहायशी इलाकों और शैक्षणिक संस्थानों के...

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी पड़ोसी फरार

​इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक युवती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img