Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

बीमार पति की पत्नी ने पीट-पीटकर कर दी हत्या

हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी क्षेत्र के गांव खाराखेड़ा में पारिवारिक कलह के चलते खून के रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। शनिवार रात करीब 50 वर्षीय दरबारा सिंह की उसके ही परिवार के सदस्यों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी छिन्द्रपाल कौर, पुत्र बलवंत सिंह और पुत्रियों नानकी व गोगा पर हत्या का आरोप लगा है।

पुलिस के अनुसार, वार्ड आठ निवासी मोहन सिंह ने रिपोर्ट दी कि उसका भाई दरबारा सिंह शनिवार रात घर पर था। किसी बात को लेकर बलवंत ने धक्का देकर दरबारा सिंह को गिरा दिया। इसके बाद पत्नी और बेटियों ने लात-घूंसों व थप्पड़ों से बेरहमी से पिटाई की। शोर सुनकर पड़ोसी आए और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और दरबारा सिंह को टिब्बी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर चारों आरोपियों को राउंडअप कर पूछताछ शुरू की है

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को ही हत्या का कारण माना गया है। मृतक दरबारा सिंह बीमार था और अक्सर घर पर ही रहता था।

Hot this week

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

Topics

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img