Sunday, September 27, 2026
29.6 C
Bhopal

अतिक्रमण विवाद में महिला को जिंदा जलाने की कोशिश

भोपाल के अन्ना नगर में चाय नाश्ते की दुकान के बाहर अतिक्रमण किए जाने के विवाद में तीन युवकों ने एक महिला को खौलता तेल डालकर मारने का प्रयास किया। गंभीर रूप से झुलसी महिला का इलाज हमीदिया अस्पताल में चल रहा है।

महिला के बेटे का आरोप है कि आरोपी मुझे मारने आए थे। मां बचाने आई तो उन्हें पीटा और तेल डाल दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार की शाम को आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया। घटना रविवार की रात की है।

महिला बेटे से विवाद को देख उसे बचाने पहुंची थी

गोविंदपुरा थाने के टीआई अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि क्रांति प्रजापति (35) अन्ना नगर में रहती हैं। घर के पास ही रहने वाला कमलेश प्रजापति और उसका नाबालिग (17) वर्षीय भाई सहित एक अन्य महिला के बेटे से पुराने विवाद के चलते बहस कर रहे थे।

इसी बीच बात हाथापाई तक पहुंची। क्रांति बेटे से विवाद को देख उसे बचाने पहुंची थी, इसी बीच आरोपियों ने चाय नाश्ते की होटल में खौलते तेल से भरी बर्तन को महिला पर उड़ेल दिया। इससे महिला गंभीर से घायल हो गई। आरोपी भी महिला के करीबी रिश्तेदार हैं।

शिकायत के संदेह में चल रहा है विवाद

अन्ना नगर में आरोपियों की एक दुकान है। जिसमें कुछ हिस्सा अतिक्रमण कर बनाया गया है। जिसकी शिकायत आय दिन स्थानीय लोग नगर निगम में करते हैं। शिकायत के आधार पर नगर निगम की टीम ने पिछले दिनों दुकान के अवैध हिस्से को तोड़ दिया। आरोपी पक्ष को शिकायत का संदेह महिला के बेटे पर था। इसी रंजिश के चलते वह उसे पीटने आए थे। दोनों पक्षों में पूर्व में भी आए दिन विवाद होते रहे हैं।

Hot this week

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

Topics

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img