Tuesday, June 16, 2026
35.8 C
Bhopal

एमपी में 5 IAS अफसर के तबादले

उज्जैन में नगर निगम में 2017 बैच के आईएएस अधिकारी अभिलाष मिश्रा को कमिश्नर पदस्थ किया है। राज्य शासन ने सोमवार को 5 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए है। स्टडी लीव से लौटे मनीष सिंह को प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा के पद पर पदस्थ किया है। अर्चना सोलंकी को फिर जीएडी में उपसचिव बनाया है।

जीवी रश्मि को महिला और बाल विकास विभाग में सचिव बनाया जारी आदेश में प्रमुख सचिव मनीष सिंह को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग के प्रमुख सचिव के साथ प्रमुख सचिव खेल और युवक कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

इसी तरह स्टडी लीव से लौटीं आईएएस जीवी रश्मि को महिला और बाल विकास विभाग में सचिव बनाया है। प्रबंध संचालक बीज और फार्म विकास निगम अनुराग सक्सेना को अपर प्रबंध संचालक राज्य कृषि विपणन बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी है। अपर आयुक्त इंदौर अभिलाष मिश्रा को उज्जैन नगर निगम का आयुक्त बनाया है।

अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हाेंगे मनीष सिंह

संदीप केरकेट्‌टा को उप सचिव मुख्यमंत्री के साथ प्रबंध संचालक बीज और फार्म विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। मनीष सिंह के प्रमुख सचिव तकनीकी शिक्षा का चार्ज लेने के बाद मनु श्रीवास्तव अपर मुख्य सचिव नवीन और नवकरणीय ऊर्जा विभाग खेल और युवक कल्याण विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

इसी तरह प्रमुख सचिव राजस्व विभाग विवेक पोरवाल तकनीकी शिक्षा और कौशल व रोजगार विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे। इसी तरह जीवी रश्मि के प्रभार संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग रश्मि अरुण शमी महिला और बाल विकास विभाग के दायित्व से मुक्त होंगी।

Hot this week

देशविरोधी गतिविधियों में एटीएस का शिकंजा: फराज जेल भेजा, नईम 4 दिन की रिमांड पर

​भोपाल। देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले...

खेलकूद प्रतियोगिता: भोपाल पुलिस का दबदबा, जीते 85 पदक

​भोपाल। विदिशा में आयोजित 65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद...

ट्विशा शर्मा केस: आरोपी समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ी

​भोपाल: चर्चित ट्विशा शर्मा मामले में आरोपी समर्थ सिंह...

कोचिंग जाते समय छात्रा का पीछा करते थे मनचले, घर में घुसकर की छेड़छाड़

​भोपाल। गौतम नगर इलाके में दसवीं की छात्रा के...

पतंजलि मेगा स्टोर में चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

​शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने कमलागंज स्थित पतंजलि मेगा...

Topics

देशविरोधी गतिविधियों में एटीएस का शिकंजा: फराज जेल भेजा, नईम 4 दिन की रिमांड पर

​भोपाल। देशविरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क से जुड़े मामले...

खेलकूद प्रतियोगिता: भोपाल पुलिस का दबदबा, जीते 85 पदक

​भोपाल। विदिशा में आयोजित 65वीं अंतरजिला जोनल पुलिस खेलकूद...

पतंजलि मेगा स्टोर में चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

​शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने कमलागंज स्थित पतंजलि मेगा...

इंदौर: मेरठ की शातिर गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल जब्त

​इंदौर। भंवरकुआं पुलिस ने सोमवार को मेरठ (उत्तर प्रदेश)...

रिश्वतखोर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पर लोकायुक्त का शिकंजा, सहयोगी गिरफ्तार

​इंदौर/देवास। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नामांकन रद्दीकरण पर कांग्रेस का विरोध: घेराव का फरमान, पर सड़कों पर दिखे सिर्फ ‘7 योद्धा’

​भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img