Thursday, August 13, 2026
24.1 C
Bhopal

राजा रघुवंशी के घर के बाहर महिला का हंगामा:इंदौर में बोली- भाई सचिन ने मंदिर में शादी की; डेढ़ साल का बच्चा उसी का

अपने बेटे राजा की हत्या का सदमा झेल रहा इंदौर का रघुवंशी परिवार विवादों में आ गया है। राजा के बड़े भाई पर एक महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि सचिन रघुवंशी ने उससे मंदिर में शादी की। सचिन और उसका डेढ़ साल का एक बच्चा भी है।

इसी बच्चे को लेकर महिला मंगलवार दोपहर सचिन के घर पहुंची। महिला हंगामा करने लगी तो सचिन घर से चला गया। उसने कहा कि महिला ब्लैकमेल कर रही है। यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। महिला ने आरोप लगाया कि बच्चे का डीएनए सचिन से मैच हो गया था, लेकिन कानूनी लड़ाई अब भी चल रही है।

रोकने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं रुका मैं चाहती हूं कि उसे और बच्चे को सचिन अपनाए और परिवार का हिस्सा बनाए। महिला ने कहा कि मैं जब सचिन के घर पहुंची तो उसकी मां ने अंदर से ताला लगा दिया और सचिन गाड़ी में बैठकर चला गया। मैंने उसे गेट के बाहर भी रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका।

देखिए दो तस्वीरें…

महिला बोली- हर बार मेरा अपमान हुआ महिला ने आरोप लगाया कि सचिन और उसके परिवार ने जानबूझकर उसे और बच्चे को समाज से अलग-थलग करने की कोशिश की। उसने कहा- मैंने कई बार कोर्ट का सहारा लिया, लेकिन हर बार मेरा अपमान हुआ। अगर सचिन ने शादी को स्वीकार कर पूरे सम्मान के साथ निभाया होता, तो आज ये नौबत नहीं आती।

शादी के वीडियो और रस्मों के पुख्ता सबूत महिला ने यह भी दावा किया कि उसके पास सचिन के साथ शादी के वीडियो और मंदिर में हुई रस्मों के पुख्ता सबूत हैं, जिन्हें कोर्ट में भी पेश किया है। महिला को उम्मीद है कि अदालत उसे न्याय दिलाएगी और सचिन रघुवंशी को उसके किए की सजा मिलेगी।

छोटे भाई राजा का शिलॉन्ग में मर्डर हुआ था

ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की 11 मई को सोनम रघुवंशी से शादी हुई थी। दोनों 20 मई को हनीमून के लिए रवाना हुए थे। 23 मई को दोनों लापता हो गए थे। 2 जून को राजा का शव शिलॉन्ग की एक घाटी में बरामद हुआ था। जांच में पता चला कि राजा की हत्या धारदार हथियार से की गई थी।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img