Tuesday, June 16, 2026
35.8 C
Bhopal

भोपाल एम्स के प्रभारी डायरेक्टर डॉ. माधवानंद ने संभाला पदभार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) भोपाल को नया नेतृत्व मिल गया है। एम्स दरभंगा के कार्यपालक निदेशक डॉ. माधवानंद कर ने मंगलवार को एम्स भोपाल के प्रभारी डायरेक्टर का पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने अकादमिक ब्लॉक और हॉस्पिटल का निरीक्षण किया और इसके बाद फैकल्टी और सीनियर डॉक्टरों के साथ अहम बैठक की।

एम्स भोपाल पिछले कुछ महीनों से प्रशासनिक चुनौतियां और आंतरिक मतभेद चर्चा में रहा है। ऐसे में उन्होंने बैठक में साफ संदेश दिया कि यहां की हर गतिविधि पर मिनिस्ट्री की नजर है। सब आपस में लड़ेंगे तो संस्थान कैसे आगे बढ़ेगा? मतभेद खत्म करें और मिलकर काम करें। यह उनकी कोई व्यक्तिगत रुचि नहीं है। उनका एकमात्र उद्देश्य एम्स भोपाल को देश के अग्रणी स्वास्थ्य संस्थानों में शामिल करना है। यह केवल एक व्यक्ति से नहीं, सभी के सहयोग से संभव होगा।

दरभंगा एम्स के भी हैं डायरेक्टर डॉ. माधवानंद कर दरभंगा एम्स के डायरेक्टर हैं। फिलहाल दरभंगा में अभी निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि एम्स भोपाल के नए डायरेक्टर की नियुक्ति तक वे अपना अधिक समय यहां देंगे। इससे एम्स भोपाल में चल रहे 100 करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट बिना रुके चलते रहेंगे। जिससे मरीजों को उनका लाभ जल्द मिल सके।

डॉ. कर का अनुभव भी एम्स भोपाल के लिए बड़ा प्लस पॉइंट है। वे एम्स भुवनेश्वर और एम्स जोधपुर में भी काम कर चुके हैं, जहां उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं है। इस व्यापक अनुभव को देखते हुए ही उन्हें एम्स भोपाल की कमान सौंपी गई है।

Hot this week

ट्विशा शर्मा केस: आरोपी समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ी

​भोपाल: चर्चित ट्विशा शर्मा मामले में आरोपी समर्थ सिंह...

कोचिंग जाते समय छात्रा का पीछा करते थे मनचले, घर में घुसकर की छेड़छाड़

​भोपाल। गौतम नगर इलाके में दसवीं की छात्रा के...

पतंजलि मेगा स्टोर में चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

​शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने कमलागंज स्थित पतंजलि मेगा...

इंदौर: मेरठ की शातिर गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल जब्त

​इंदौर। भंवरकुआं पुलिस ने सोमवार को मेरठ (उत्तर प्रदेश)...

रिश्वतखोर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पर लोकायुक्त का शिकंजा, सहयोगी गिरफ्तार

​इंदौर/देवास। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

Topics

पतंजलि मेगा स्टोर में चोरी का खुलासा, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

​शिवपुरी। कोतवाली थाना पुलिस ने कमलागंज स्थित पतंजलि मेगा...

इंदौर: मेरठ की शातिर गैंग गिरफ्तार, 50 लाख का माल जब्त

​इंदौर। भंवरकुआं पुलिस ने सोमवार को मेरठ (उत्तर प्रदेश)...

रिश्वतखोर कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी पर लोकायुक्त का शिकंजा, सहयोगी गिरफ्तार

​इंदौर/देवास। लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई...

नामांकन रद्दीकरण पर कांग्रेस का विरोध: घेराव का फरमान, पर सड़कों पर दिखे सिर्फ ‘7 योद्धा’

​भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img