Monday, February 23, 2026
30.9 C
Bhopal

अस्पताल बिल्डिंग से कूदे, एक की मौत, एक घायल

ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल (जेएएच) की पुरानी बिल्डिंग से दो लोगों ने छलांग लगा दी। गंभीर घायल होने पर दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। यहां एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे को उसके परिजन बिना किसी डिस्चार्ज के दूसरे अस्पताल लेकर चले गए।

जानकारी के अनुसार, विशाल जाटव (55), सतेंद्र जाटव और दो अन्य साथियों के साथ जेएएच की पुरानी बिल्डिंग में कबाड़ चोरी की नीयत से घुसे थे। बिल्डिंग में पुराने बेड, पंखे और अन्य कबाड़ रखा हुआ है, जिसकी निगरानी के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात रहते हैं।

बुधवार रात करीब 2 बजे आरोपी बिल्डिंग में कबाड़ी खंगाल रहे थे। तभी गार्डों को आवाज आई। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को सूचना देकर आरोपियों को घेर लिया। आरोपी बिल्डिंग में ऊपर की तरफ भागे। छत का रास्ता बंद होने के कारण उन्होंने पीछे वर्कशॉप (ब्लड बैंक) की तरफ में छलांग लगा दी। विशाल और सतेंद्र नीचे गिरकर गंभीर घायल हो गए।

सुबह पिता ने अस्पताल में तोड़ा दम दोनों घायलों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। विशाल को सीने और सिर में काफी चोट लगी थी। डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा। गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने इसकी सूचना कंपू थाना पुलिस को दी। मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। परिजनों का कहना है कि विशाल बिल्डिंग में कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। गुरुवार दोपहर को सतेंद्र भी ट्रॉमा सेंटर से लापता हो गया।

‘परिचित से पता चला कि पिता-भाई घायल हैं’

मृतक विशाल के छोटे बेटे अनुराग ने बताया कि पिता कबाड़ का काम करते थे। यहां कब और कैसे आए यह नहीं बता सकते। उसको तो यहां काम करने वाले एक दोस्त ने सूचना दी थी कि ऐसी घटना हो गई है। जिसके बाद हम अस्पताल पहुंचे। जेएएच के कर्मचारियों ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया था।

कंपू थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार का कहना है कि

जेएएच के पुरानी बिल्डिंग में चोरी के लिए घुसे युवक सुरक्षा कर्मियों से घिरने के बाद नीचे कूद गए थे। दो लोग घायल हुए थे। एक घायल की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम कराया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Hot this week

ब्यूटीशियन को बंधक बनाकर कई शहरों में किया रेप, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव

राजधानी में रूह कंपा देने वाली वारदात; नशीली चाय...

बड़ा तालाब: ‘मास्टर प्लान’ के जरिए बचाने की कवायद, अतिक्रमण पर घिरे अफसर

​भोपाल |भोपाल की लाइफलाइन 'बड़े तालाब' को प्रदूषण और...

शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण, आरोपी विराज देसाई पर FIR दर्ज

​इंदौर | शहर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एक...

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 91 हजार की अवैध शराब जब्त

​अनूपपुर | होली के त्योहार को देखते हुए अवैध...

Topics

ई-केवाईसी के नाम पर डाटा ऑपरेटर से 5 लाख की ठगी

इंदौर | शहर में साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद...

होली से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई 91 हजार की अवैध शराब जब्त

​अनूपपुर | होली के त्योहार को देखते हुए अवैध...

भोपाल के 25 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल। राजधानी के करीब 25 प्रमुख इलाकों में सोमवार...

डायल-112 के ड्राइवर पर पालतू कुत्ता छोड़वाया, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

​इंदौर। शहर के परदेशीपुरा इलाके में एक चौंकाने वाला...

पत्नी के ‘दूसरी शादी’ करने की बात से आहत युवक ने दी जान

​इंदौर। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में शनिवार शाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img