Tuesday, September 29, 2026
26.1 C
Bhopal

भोपाल में स्मैक सहित एक तस्कर गिरफ्तार

भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को नेहरू नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया है। वह ग्राहक को माल की डिलीवरी देने खड़ा था। तस्कर के कब्जे से 5.84 ग्राम स्मैक बरामद की है। जिसकी कीमत एक लाख 75 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि विज्ञान भवन के सामने लाल परेड ग्राउंड क्षेत्र नेहरू नगर में 20-22 साल का एक लड़का के पास अवैध मादक पदार्थ स्मैक रखे हुए है। स्मैक बेचने के लिए वह ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई। मुखबिर के बताए हुलिए के लड़के को हिरासत में लिया।

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम आदित्य नामदेव उर्फ आदिल (20) निवासी गौरीशंकर परिसर बीडीए कटारा हिल्स का होना बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से पन्नी में रखा पाउडरनुमा अवैध मादक पदार्थ स्मैक रखा मिला। नापतौल करने पर उसका वजन 5.84 ग्राम पाया गया।

पूर्व में दर्ज हैं कई अपराध

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कटारा हिल्स में मारपीट व आम्र्स एक्ट के दो प्रकरण दर्ज हैं। दिखावे के लिए वह डिलीवरी ब्वाय का काम करता था। विवेचना के दौरान पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी कहां से स्मैक लाया था और उसके ग्राहक कौन-कौन हैं।

इस साल अब तक 15 लाख की स्मैक बरामद

क्राइम ब्रांच पुलिस ने साल 2025 में अब तक 46 आरोपियों को गिरफ्तार कर 235 किलो अवैध गांजा बरामद किया है वहीं इतने समय में ही 10 आरोपियों को अरेस्ट कर 45.682 ग्राम एमडी जब्त किया है। साल 2025 में अब तक क्राइम ब्रांच ने कुल 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर 48.39 ग्राम स्मैक बरामद की है। इसी प्रकार इसी साल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर 1.96 ग्राम एलएसडी पेपर ड्रग्स जब्त किया है।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img