Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

कमला नगर पुलिस के हत्थे चढ़ा 10 हजार इनामी बदमाश

राजधानी भोपाल की कमला नगर थाना पुलिस ने शराब तस्करी और मारपीट के मामले में फरार चल रहे बदमाश को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है | जानकारी के अनुसार आरोपी शुभम सरदार (28) की तलाश थाना कमला नगर ,कोलार ,टीटी नगर और अन्य थानों को भी थी | इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ शहर के थानों में 50 से ज्यादा मामले दर्ज है | वही फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कमला नगर थाना पुलिस ने उसका पैदल जुलूस भी निकाल दिया | मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शुभम सरदार थाना कमला नगर से शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहा था | आरोपी की पकड़ के लिए थाना कमला नगर पुलिस मुखबीर सूत्र की मदद ले रही थी | इसके साथ ही आरोपी शुभम सरदार ने फरारी के दौरान थाना कोलार में मारपीट और तलवारबाजी की घटना को अंजाम दिया था | मामले में कमला नगर थाना प्रभारी निरूपा पांडे ने बताया कि 8 अगस्त 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी व वारंटी शुभम सरदार संजय कंपलेक्स के पास खड़ा है | इसके बाद थाना कमला नगर नगर पुलिस की टीम ने फरार आरोपी को घेराबंदी कर दबोच लिया | वहीं फरार शातिर आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद की पहचान बदल दी थी आरोपी ने अपना सर मुंडवाकर लिया था जिससे पुलिस को चकमा दे सके | मामले में थाना में कमला नगर पुलिस ने फरार आरोपी शुभम सरदार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया |

Hot this week

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img