Tuesday, September 29, 2026
28.7 C
Bhopal

इंदौर से कटनी जा रही युवती ट्रेन से लापता

इंदौर से कटनी जाने के लिए निकली 29 साल की युवती अर्चना तिवारी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। अर्चना 7 अगस्त की सुबह इंदौर से कटनी के लिए निकली थी। वह ट्रेन नंबर 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस के बी-3 कोच में सीट नंबर 3 पर सफर कर रही थी।

बताया जा रहा है कि युवती इंदौर से रवाना हुई और भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन तक पहुंची, लेकिन इसके बाद ट्रेन में दिखाई नहीं दी। उसका बैग उमरिया स्टेशन पर मिला, लेकिन वह खुद कहां गई। इसका अब तक पता नहीं चल सका है।

युवती के परिजन के अनुसार, अर्चना मंगल नगर, कटनी की निवासी है और वर्तमान में इंदौर में रहकर सिविल जज की परीक्षा की तैयारी कर रही थी। साथ ही वकालत भी कर रही थी। ट्रेन में सफर के दौरान परिवार वालों से आखिरी बार उसकी बात सुबह 10:15 बजे हुई थी। तब ट्रेन भोपाल के आसपास थी। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद है।

परिजनों ने जब कटनी स्टेशन पर उसका इंतजार किया और वह नहीं पहुंची, तो तत्काल तलाश शुरू की गई। परिजन ने उमरिया स्टेशन पर मौजूद रिश्तेदारों को सूचना दी। जब रिश्तेदारों ने ट्रेन का इंतजार किया तो उन्हें युवती का बैग उमरिया में मिला, लेकिन अर्चना नहीं मिली। ट्रेन के अन्य यात्रियों ने बताया कि वह इंदौर से भोपाल तक ट्रेन में देखी गई थी, लेकिन भोपाल के बाद ट्रेन में वह मौजूद नहीं थी।

युवती की तलाश के लिए भोपाल सहित ट्रेन के रूट पर पड़ताल

जीआरपी कटनी से सब इंस्पेक्टर अनिल मरावी ने बताया कि युवती इंदौर से कटनी के लिए रवाना हुई थी। परिजन का कहना है कि वह पढ़ी-लिखी और समझदार है। सिविल जज की तैयारी कर रही थी। ऐसे में अचानक ट्रेन से उतर जाना या गुम हो जाना संदिग्ध लगता है।

हमने मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ है। पुलिस को अभी तक कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला है। जिससे यह पता चल सके कि युवती ट्रेन से कब और कहां उतरी?।

सब इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्होंने परिजन से युवती की फोटो लेकर पुष्टि कर ली है और लापता रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। अर्चना तिवारी की तलाश के लिए भोपाल समेत ट्रेन के पूरे रूट पर जानकारी जुटाई जा रही है।

Hot this week

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img