Friday, August 14, 2026
24.1 C
Bhopal

MP की महिला ने बनाया युवक का अश्लील VIDEO:ब्लैकमेल कर वसूले 3 लाख

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पड़ोसी महिला ने नशीली दवा खिलाकर युवक का अश्लील वीडियो बना लिया। फोटो भी खींची। वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देकर 3 लाख वसूल लिए। युवक ने खेत गिरवी रखकर पैसे दिए। मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक ब्लैकमेल करने वाली महिला का नाम रजनी यादव (35) है। वह तलाकशुदा है। MP के पन्ना जिले की रहने वाली है। महिला की प्रताड़ना से युवक ने नौकरी छोड़ दी। भिलाई छोड़कर गांव भाग गया, लेकिन महिला ब्लैकमेल करती रही। कुल 5 लाख की डिमांड कर रही थी।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, पीड़ित भिलाई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। इसी दौरान युवक की मुलाकात उसके पड़ोस में रहने वाली तलाकशुदा रजनी यादव से हुई। वह अक्सर किसी न किसी बहाने युवक के घर आती-जाती रहती थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई।

इसी दौरान, एक दिन रजनी ने युवक को नशीली दवा देकर बेहोश कर दिया। उसकी बेहोशी का फायदा उठाकर अपने मोबाइल पर उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो बना लिए। कुछ दिनों बाद, महिला ने युवक को परेशान करना शुरू कर दिया। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगी। डिलीट करने के एवज में 5 लाख रुपए की मांग की।

नौकरी छोड़कर गांव भागा, लेकिन प्रताड़ना कम नहीं हुई

पड़ोसी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक डर गया। उसने भिलाई में गार्ड की नौकरी छोड़ दी, कंपनी से मिले घर को छोड़ दिया। वहां से गांव चला गया, लेकिन महिला ने उसे ब्लैकमेल करना बंद नहीं किया। वह बार-बार फोन करके उसे धमकाने लगी।

युवक ने अपने पिता का खेत गिरवी रखकर रजनी को पैसे देने का फैसला किया। कुछ दिनों बाद पीड़ित ने अपने पिता का खेत गिरवी रखकर 3 लाख रुपये जुटाकर महिला को दे दिए, लेकिन आरोपी महिला उस पर बाकी बचे 2 लाख रुपये जल्द से जल्द देने का दबाव बनाने लगी। वह कह रही थी कि उसे पूरे 5 लाख रुपए चाहिए।

युवक ने महिला के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

महिला के बार-बार ब्लैकमेल करने से परेशान होकर युवक ने पुरानी भिलाई थाने में महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को जांच में महिला के खिलाफ सबूत मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि महिला मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के पवई की रहनी वाली है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

Hot this week

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

जनजातीय विभाग की संचालक IAS नेहा मराव्या के खिलाफ अधिकारी-कर्मचारी सड़क पर, पेन डाउन हड़ताल

भोपाल:जनजातीय क्षेत्रीय विकास परियोजना (TADP) की संचालक और कई...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

Topics

खेत में करंट लगने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, रातभर शव पड़े रहे

​भोपाल (बिल्खिरिया): बिल्खिरिया थाना क्षेत्र में गुरुवार रात खेत में...

बिजली बिल बनाने गए कर्मचारी को बंधक बनाकर पिटबुल और रॉटवीलर से कटवाया, 17 जगह आई चोटें

​ग्वालियर: हजीरा थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में बिजली बिल...

गाँधी नगर थाना पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, एक तस्कर गिरफ्तार

​स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था और चेकिंग के दौरान...

ईवी बस से जनविश्वास शिविर पहुंचे संभागायुक्त और कलेक्टर

​भोपाल ​मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत मुगालिया हाट में आयोजित...

10 लाख से अधिक के राशन गबन का मामला दर्ज

​भिंड: जिले के मिहोना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने...

फर्जी आईएएस बनकर डॉक्टर से 3 लाख ठगने वाला गिरफ्तार

​नरसिंहपुर:मैट्रिमोनियल साइट के जरिए खुद को आईएएस अधिकारी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img