Tuesday, September 29, 2026
31.1 C
Bhopal

ठेकेदार के खिलाफ महिला ने दर्ज कराया केस

इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में मजदूरी के रुपए मांगने पर ठेकेदार ने दंपत्ति के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। मारपीट के बाद महिला ने ठेकेदार के खिलाफ तिलक नगर थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

तिलक नगर पुलिस के मुताबिक मीना बंसल निवासी कुशवाह नगर की शिकायत पर राजेश कुशवाह के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना निर्माणाधीन कोर्ट परिसर की है। मीना ने पुलिस को बताया कि बीती रात ठेकेदार राजेश कुशवाह से अपनी मजदूरी के रुपए मांगे, इस पर ठेकेदार भड़क गया। पहले हमारे (पति-पत्नी) साथ गाली-गलौज करने लगा। बोला पैसे-वैसे नहीं मिलेंगे। हमने गाली-गलौज करने से मना किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया।

महिला का आरोप-ठेकेदार ने जान से मारने की भी धमकी दी

महिला ने बताया कि ठेकेदार पहले पति के साथ मारपीट करने लगा, बीच-बचाव करने गई तो राजेश ने पास में ही रखा सरिया उठा लिया और सरिए से मारने लगा। इस दौरान महिला को आंख के ऊपर चोट लगी और खून निकलने लगा। इसके बाद उसने पति के साथ भी सरिए से मारपीट की, जिससे पति को भी चोट आई। मारपीट और शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए, जिन्होंने बीच-बचाव किया। जाते-जाते ठेकेदार ने जान से मारने की धमकी दी।

Hot this week

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...

भोपाल: तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार की टक्कर से मौलाना आजाद कॉलेज की छात्रा की मौत

​भोपाल: शहर के होली फैमिली स्कूल के सामने तेज रफ्तार...

Topics

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...

सोशल मीडिया फ्रेंड बनकर लंदन से गिफ्ट का झांसा, महिला से 1.02 लाख की ठगी

​इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img