Sunday, September 27, 2026
20.9 C
Bhopal

सिपाही की पत्नी ने विभागीय जांच के दौरान महिला आरक्षक के साथ मारपीट कर दी

इंदौर के राजेंद्र नगर स्थित एसीपी ऑफिस में मंगलवार को उस समय हंगामा मच गया, जब एक सिपाही की पत्नी ने विभागीय जांच के दौरान महिला आरक्षक के साथ मारपीट कर दी। वहां मौजूद पुलिस स्टाफ ने दोनों को अलग किया। बाद में जया बघेल की शिकायत पर राजेंद्र नगर थाने में मंजू के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस लाईन में पदस्थ सिपाही विजय चौहान की पत्नी मंजू ने पति पर भरण-पोषण न देने और प्रेम प्रसंग के आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इसी मामले में विभागीय जांच चल रही है। आजाद नगर थाने में पदस्थ महिला आरक्षक जया बघेल के मंगलवार को बयान दर्ज होना थे। इस दौरान विजय की पत्नी मंजू भी एसीपी ऑफिस पहुंच गई और मंजू एवं जया का आमना-सामना हो गया। मंजू ने गुस्से में जया के साथ मारपीट कर दी और पति से बातचीत न करने की धमकी दी।

पत्नी से चल रहा विवाद

सिपाही विजय चौहान का कहना है कि पत्नी से पिछले सात साल से विवाद चल रहा है। पहले भी पत्नी की शिकायतों के बाद उसका तबादला किया गया था। अब राजेंद्र नगर पुलिस लाइन में घर होने के कारण शिकायत की गई, जिसमें विभागीय जांच शुरू हुई है। इसी जांच में बयान के लिए जया बघेल को बुलाया गया था। जब वह थाने में जया के साथ मौजूद था, तभी पत्नी आ गई और दोनों को साथ देखकर भड़क गई और जया के साथ मारपीट कर दी। मामले में अफसरों ने मंजू को फटकार लगाई है।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img