Sunday, September 27, 2026
20.9 C
Bhopal

लाल परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल की गई

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल की गई। इसमें सामने आई खामियों को दूर किया गया। 15 अगस्त को राज्य स्तरीय स्वतंत्रता समारोह पर CM डॉ. मोहन यादव ध्वजारोहण करेंगे। समारोह में पुलिसकर्मियों को पदक भी वितरित किए जाएंगे।

परेड में डीजीपी कैलाश मकवाना सहित भोपाल पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौजूद थे। अफसरों ने परेड सलामी से लेकर पदक वितरण समारोह के बारे में जानकारी भी ली। परेड में अलग-अलग कंपनियां हिस्सा लेंगी।

अभ्यास परेड में पुलिस बैंड सहित कुल 17 टुकड़ियां भाग लिया

संयुक्त अभ्यास परेड में पुलिस बैंड सहित कुल 17 टुकड़ियों ने भाग लिया। इनमें उत्तर प्रदेश पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल (उत्तरी जोन), महिलाओं का विशेष सशस्त्र बल, जिला बल एवं रेल की संयुक्त टुकड़ी, विशेष सशस्त्र बल (दक्षिणी जोन), हॉक फोर्स, एसटीएफ, जिला पुलिस बल, जेल विभाग (महिला), शासकीय रेल पुलिस, नगर सेना (होमगार्ड), एनसीसी सीनियर डिवीजन एयर विंग नेवल विंग (बॉयज संयुक्त टुकड़ी), एनसीसी सीनियर विंग एयर विंग नेवल विंग (गर्ल्स संयुक्त टुकड़ी), गाइड गर्ल्स, स्काउट्स बॉयज, शौर्य दल, पुलिस बैंड तथा अश्वारोही दल शामिल है।

स्कूली बच्चे भी होंगे शामिल

स्कूली बच्चे मुख्य समारोह में शामिल होंगे और बड़ी संख्या में विभिन्न झांकियों को शामिल किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम में भोपाल क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान को पदक दिया जाएगा।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img