Sunday, September 27, 2026
22.1 C
Bhopal

शहीद के परिवार को मिला 19.85 लाख का घर

शहीद समरसता मिशन के युवाओं ने उज्जैन के शहीद सैनिक गजेंद्र राव सुर्वे के सम्मान में उनके माता पिता को उनकी ही जमीन पर 19 लाख 85 हजार रुपए में एक घर बनाकर दिया है। इस घर में शहीद के परिवार वालो का गृह प्रवेश कराने और घर की चाबी सौपने के लिए बडा आयोजन किया गया।

मिशन के मोहन नारायण ने बताया कि अब तक 32 शहीद परिवार के लोगों को घर दिलवा चुके है। आगे भी ये काम ऐसे ही जारी रहेगा। कार्यक्रम में ले.ज. (जस्टिस) बी.एस. सिसौदिया (रिटा), राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मध्यक्षेत्र के (निवर्तमान) संघचालक अशोक सोहनी सहित उद्योगपति राजकुमार गोयल और वीर सैनिक का परिवार एवं सैन्य अधिकारी शामिल हुए।

जनसहयोग से बना घर

शहीद समरसता मिशन के मोहन नारायण ने बताया कि 2 फरवरी 2006 में विनोद मिल की चाल में रहने वाले गजेंद्र सुर्वे लद्दाख में शहीद हुए थे। जिसके बाद से इनके माता पिता चाल में निवास कर रहे थे। उनके बलिदान के बाद से ही वीर परिवार आर्थिक तंगी के कारण असुविधाओं में अपना जीवन व्यापन कर रहा था। इसकी जानकारी जब समरसता मिशन को प्राप्त हुई। सामाजिक जनसहयोग से एकत्रित समर्पण राशि से उनके परिवार के लिए इस राष्ट्र शक्ति मंदिर स्वरूप आवास का निर्माण पूरा कराया गया है।

सर्व सुविधा युक्त घर सरस्वती नगर में बनकर तैयार हुआ है। जिसमें आज गृह प्रवेश के दौरान शहीद धुर्वे के माता पिता सहित उनके भाई का गृह प्रवेश कराया गया। कार्यक्रम के पहले चरण में सुबह 11:30 बजे, सरस्वती नगर, गली नंबर 4 उद्योगपुरी के पीछे, आगर रोड़ उज्जैन पर उपस्थित अतिथियों एवं शहीद समरसता मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा वीर माता पिता के चरणों में कृतज्ञता पूर्वक अपनी हथेलियां बिछाकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्हें नवनिर्मित भवन “राष्ट्र शक्ति मंदिर” में गृह प्रवेश कराया गया।

मोहन नारायण ने बताया कि शहीद समरसता मिशन ने 15 राज्यों में अब तक 32 घर शहीद के परिवार को नए जीर्णोद्धार करवाकर दिए है। उज्जैन के शहीद गजेंद्र सुर्वे की जल्द ही एक प्रतिमा भी लगाई जायेगी। जिसके लिए एक लाख पांच हजार रुपए में मूर्ति बनाने का ऑर्डर भी दिया जा चुका है। मूर्ति आने के बाद प्रशासनिक अधिकारियो से बात कर जल्द ही मूर्ति लगाई जायेगी।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img