Thursday, November 19, 2026
14.1 C
Bhopal

बिलखिरिया इलाके में सरेराह बी.टेक छात्र की चाकू मारकर कर दी हत्या

भोपाल के बिलखिरिया इलाके में सरेराह बी.टेक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार की देर रात की है। शुक्रवार की सुबह घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
बिलखिरिया पुलिस ने हत्या कायम कर जांच शुरू कर दी है। पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। चाकू मारने वाले का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। हमले से पूर्व युवक ड्यूटी से घर के लिए लौट रहा था। कंपनी के बस से उतरने के बाद पैदल घर जा रहा था। तभी किसी ने हमला कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, नीतेश चंद्रवंशी (22) मूलरूप से ग्राम मूसा देही छिंदवाड़ा का रहने वाला था। तीन सालों से भोपाल के कोकता नंबर एक में सुनील के मकान में किराए से रह रहा था। उसके साथ प्रशांत नाम का दोस्त भी रहता है। प्रशांत ने बताया कि नीतेश रायसेन रोड के प्राइवेट कॉलेज से बी.टेक थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहा था।
वायर बनाने वाली कंपनी में करता था जॉब
नीतेश पढ़ाई के साथ योजाकी नाम की वायर कंपनी में जॉब भी करता था। गुरुवार की देर रात 11:30 बजे रोज की तरह कंपनी की बस ने उसे घर से करीब चार सौ मीटर दूसर मुख्य मार्ग पर उतारा। यहां से दोस्त पैदल घर आ रहा था। तभी उसे पीछे से किसी अज्ञात व्यक्ति ने चाकू मार दिया।
लहूलुहान हालत में दोस्त को कॉल किया
नीतेश ने चाकू लगने के बाद लहूलुहान हालत में दोस्त प्रशांत को कॉल किया और तत्काल मदद के लिए बुलाया। उसने प्रशांत को बताया कि अज्ञात एक्टिवा सवार दो युवकों ने उसे पीछे से चाकू मारा और फरार हो गए। उनसे उसका कोई विवाद नहीं था।
लूट के इरादे से हमले का अनुमान
अन्य किसी से भी किसी प्रकार की कोई रंजिश नहीं थी। प्रशांत का अनुमान है कि लूटपाट की नीयत से हमला किया गया होगा। हालांकि पुलिस का कहना है कि नीतेश के पास मोबाइल सहित अन्य सामान गायब नहीं हुआ है। मृतक के बयानों को दर्ज नहीं किया जा सका था।
कैमरों के फुटेज खंगाल रही पुलिस
टीआई उमेश चौहान ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रहे हैं। हत्या के कारण का खुलासा नहीं हुआ है। मृतक के पीट और कमर पर चाकू के दो गहरे वार हैं

Hot this week

चोरी के शक में नाबालिग से हैवानियत; दुकान में बंद कर पीटा, छुरी से किए वार

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में इंसानियत को...

गोवंश से भरा पिकअप वाहन जब्त, एक मृत व 8 जीवित मिले; 4 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। विदिशा से भोपाल की ओर अवैध रूप से...

Topics

चोरी के शक में नाबालिग से हैवानियत; दुकान में बंद कर पीटा, छुरी से किए वार

भोपाल। राजधानी के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में इंसानियत को...

गांधीनगर में पेंटिंग ठेकेदार ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल। गांधीनगर थाना क्षेत्र में बुधवार तड़के 28 वर्षीय...

स्पा संचालक पर छात्रा के गंभीर आरोप, एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

जबलपुर। विजय नगर स्थित 'रॉयल क्राउन स्पा' में काम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img