Thursday, August 13, 2026
22.1 C
Bhopal

13.89 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ बदमाश गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच ने रविवार को एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से 13.89 ग्राम ब्राउन शुगर मिली, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपी एक दर्जन से ज्यादा अपराधों में पहले भी जेल जा चुका है।

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि राजकुमार सब्जी मंडी रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास एक संदिग्ध युवक घूम रहा है। सूचना पर टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे दबोच लिया।

छताछ में आरोपी ने अपना नाम सुमित उर्फ सरदार (25) धनुक, निवासी कुलकर्णी भट्टा, परदेशीपुरा बताया। तलाशी में उसके पास से 13.89 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर सामने आया कि उस पर दर्जनभर केस दर्ज हैं। वह नशे का आदी है और पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर के तौर पर दर्ज है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह सस्ते दामों में अवैध मादक पदार्थ खरीदकर इंदौर में नशा करने वालों को ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह ब्राउन शुगर कहां से लाता था और किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था।

Hot this week

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

Topics

भोपाल: कोहेफ़िज़ा मेंकलेक्टर कार्यालय के पास दिखा बड़ा अजगर, मची सनसनी

राजधानी के वीआईपी इलाके कोहेफ़िज़ा में उस समय हड़कंप...

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज से कूदा युवा चाय संचालक, पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

​भोपाल: तलैया थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमलापति प्रतिमा के पास...

देवास में गूंजा ‘हर घर तिरंगा’, भव्य यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

​देवास: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img