Wednesday, September 30, 2026
27.1 C
Bhopal

गैंगस्टर भोला सिकरवार हत्याकांड में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर की हजीरा थाना पुलिस ने गैंगस्टर भोला सिकरवार हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को चंदनपुरा चौहान क्रेन के पास से शराब पीते हुए शनिवार-रविवार देर रात गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। रविवार दोपहर को पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला और घटनास्थल तक लेकर पहुंची। दोनों आरोपी फरार चल रहे थे।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी चंदनपुरा आए हैं। पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की और पकड़ लिया। रविवार को पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची और घटना का सीन रिक्रिएशन किया। पुलिस अभी तक इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि चार आरोपी अभी भी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उनके ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।

ऐसे समझिए पूरा मामला

ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर दो में रहने वाले गैंगस्टर भोला सिकरवार की 2 जून 2025 को हत्या कर दी गई थी। अजय उर्फ बंटी भदौरिया ने अपने साथी शिवा राजावत, रानू राजावत, श्याम सिंह भदौरिया, लाला करिया, पुष्पेन्द्र उर्फ पुस्सू भदौरिया सहित करीब 12 साथियों के साथ हमला किया था।

इन बदमाशों ने भोला सिकरवार पर 10 राउंड फायर किए थे। इस फायरिंग में सिकरवार के पेट में गोलियां लगी थीं। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने घटना के बाद हत्या में शामिल मुख्य आरोपी बंटी भदौरिया सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं 6 फरार आरोपी की पुलिस तलाश में जुटी थी।

Hot this week

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

भुगतान न मिलने और NABH की अनिवार्यता के खिलाफ प्राइवेट अस्पतालों का फूटा गुस्सा

​भोपाल: आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का इलाज करने...

Topics

14 करोड़ के ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

​इंदौर: क्राइम ब्रांच ने बुधवार को ऑनलाइन सट्टा और अवैध...

नीमच में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप: कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पुलिस से हुई झूमाझटकी

​नीमच: मतदाता सूची में गड़बड़ी और पुनरीक्षण प्रक्रिया में धांधली...

वीआईपी रोड पर पलटा सोयाबीन तेल से भरा टैंकर, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

​भोपाल: ​शहर के वीआईपी रोड स्थित कोहेफिजा चौराहे पर मंगलवार-बुधवार...

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, घर में मिला शव; नया केयरटेकर मुख्य संदिग्ध

​भोपाल: शहर के सूरजनगर इलाके में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज...

सूने मकान में 15 लाख की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

​कुरवाई (विदिशा): विदिशा जिले की कुरवाई पुलिस ने एक महीने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img