Tuesday, April 28, 2026
29.1 C
Bhopal

नाबालिग छात्र की संदिग्ध हालत में मौत

इंदौर के चंद्रावतीगंज क्षेत्र के हुबली गांव में रविवार सुबह 17 वर्षीय छात्र का शव झाड़ियों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विशाल पुत्र चैनसिंह चावड़ा के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्ट मार्टम के लिए सांवेर अस्पताल भेजा है। पुलिस प्रेम प्रसंग और अवैध संबंधों की शंका के आधार पर जांच में जुट गई है।

पुलिस जांच में पता चला है कि विशाल शनिवार रात दोस्तों के साथ जन्माष्टमी के कार्यक्रम में गया था। वहां से लौटने के बाद गोशाला में सोने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन सुबह जब वह मवेशी छोड़ने के लिए नहीं उठा तो पिता उसे गोशाला में ढूंढने पहुंचे, वहां नहीं मिलने पर मां और पिता ने खोजबीन की और गोशाला से कुछ दूरी पर झाड़ियों में उसका शव पड़ा मिला।

विशाल के पास एक मोबाइल भी था, जो नहीं मिला है। पुलिस को हत्या की आशंका है और वह घटनास्थल से सबूत जुटा रही है। विशाल 11वीं कक्षा का छात्र था और उसके पिता मवेशी पालन का काम करते हैं।

Hot this week

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: 53 हजार करोड़ की योजनाओं को 2031 तक विस्तार, सिंचाई और शिक्षा पर जोर

​भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार...

इंदौर: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी को मिली जमानत

​शिलॉन्ग/इंदौर: मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून के दौरान हुए...

Topics

भोपाल के 35 इलाकों में कल 2 से 4 घंटे गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 35 इलाकों में बुधवार को...

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img