Tuesday, June 23, 2026
27.8 C
Bhopal

इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर 14.61 लाख रुपए की ठगी

इंदौर के मंगल नगर में एक बुजुर्ग से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने इंश्योरेंस पॉलिसी के रुपए दिलाने के नाम पर 14 लाख 61 हजार रुपए की ठगी की। इंदौर क्राइम ब्रांच ने बुजुर्ग की शिकायत पर मंगलवार एफआईआर दर्ज कर की।

62 वर्षीय करण सिंह चौहान, निवासी मंगल नगर ने बताया कि जनवरी 2025 में उन्हें एक महिला का कॉल आया, जिसने खुद को भावना नामक मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की कर्मचारी बताया। उसने पॉलिसी से संबंधित बातचीत की और बताया कि उनकी एजेंट ने लिखित में कंपनी को सूचित किया है कि करण सिंह को पॉलिसी का पैसा नहीं चाहिए।

करण सिंह ने इस पर आपत्ति जताई और स्पष्ट किया कि उन्होंने या उनकी एजेंट ने इस तरह की कोई बात नहीं की है। इसके बाद भावना ने एजेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात कही और एक अन्य नंबर से कॉल आया। इस बार कॉल करने वाले ने खुद को इंश्योरेंस कंपनी का मैनेजर बताया।

इसके बाद करण सिंह की बात एक सीनियर मैनेजर “पीसी कोठारी” से कराई गई। उसने भरोसा जीतने के लिए लगातार फोन कॉल किए और पॉलिसी का पैसा वापस दिलाने का भरोसा दिलाया।

ठगों ने अलग-अलग खातों में डलवाए पैसे

बाद में करण सिंह ने बताया कि उन्हें बेटी के इलाज के लिए पैसे की जरूरत थी। इस पर पीसी कोठारी ने उन्हें पीएम राहत कोष और इंश्योरेंस के पैसे दिलाने के नाम पर अलग-अलग खातों में कुल 14 लाख 61 हजार रुपए ट्रांसफर करवाए।

कुछ समय बाद, जब करण सिंह ने और जानकारी लेनी चाही और पैसे लौटाने की मांग की, तो आरोपियों ने कॉल उठाना बंद कर दिया।

केस दर्ज, जांच जारी

क्राइम ब्रांच ने करण सिंह की शिकायत पर महेन्द्र और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी नंबरों, बैंक खातों और साइबर ट्रांजेक्शनों की जांच कर रही है।

Hot this week

भोपाल: शैक्षणिक संस्थान में 200 करोड़ का बड़ा घोटाला, ED की ताबड़तोड़ छापेमारी

​भोपाल। राजधानी के एक बड़े निजी शैक्षणिक समूह पर...

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

Topics

भोपाल: अरशद बब्बा गिरोह का आतंक, थार सवार युवक से लूटपाट और जानलेवा हमला

​भोपाल। राजधानी के हनुमानगंज स्थित काजी कैंप इलाके में...

भोपाल: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

​भोपाल। मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज मुख्यमंत्री डॉ....

लोन दिलाने के नाम पर महिला से 1.43 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी की तलाश जारी

​इंदौर। तेजाजीनगर थाना क्षेत्र में लोन स्वीकृत कराने के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img