Sunday, August 16, 2026
23.1 C
Bhopal

हमीदिया अस्पताल में मासूम की मौत:परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

हमीदिया अस्पताल के शिशु रोग विभाग में इलाज के दौरान एक ढाई महीने की मासूम बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही करने और डॉक्टरों द्वारा बदसलूकी करने का आरोप लगाया है।

राजगढ़ के मोतीपुरा गांव निवासी ढाई महीने की प्रियंका ऑपरेशन से जन्मी थी। पहले उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। तीन दिन बाद हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार का दावा है कि 19 अगस्त 2025 को दिन में बच्ची की स्थिति सामान्य थी, लेकिन पेट फूलने की शिकायत के बाद जब उन्होंने कारण पूछा तो ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक उनसे उलझ गए। बच्ची के पेट में लगी नली भी निकाल दी। परिजनों के मुताबिक विवाद के दौरान उनके साथ बदसलूकी की गई और मारने की धमकी भी दी गई।

पिता केसर सिंह ने रात में ही पूरी घटना का विवरण लिखित शिकायत के रूप में इमरजेंसी बिल्डिंग में ड्यूटी पर तैनात सीएमओ को दे दिया। संतोषजनक कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर वे बच्ची का शव लेकर करोंद के लिए रवाना हो गए और सुबह अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया।

शिकायत के आधार पर जांच शुरू हमीदिया अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट डॉ. सुनीत टंडन ने कहा

शिकायत मुझे आज प्राप्त हुई है। इस संदर्भ में शिशु रोग विभाग से केस की पूरी जानकारी मांगी गई है। उनके जवाब और शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर आगे की प्रक्रिया की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img