Wednesday, September 30, 2026
24.6 C
Bhopal

रोजगार सहायक 11 हजार रुपए की रिश्वत पकड़ाया

आगर मालवा जिले की कंवराखेड़ी पंचायत का रोजगार सहायक 11 हजार रुपए की रिश्वत पकड़ाया है। वह शनिचरी अमावस्या पर शनिवार को उज्जैन स्नान और शनि मंदिर में पूजन करने आया था। आरोपी ने पूजन के बाद फरियादी से मंदिर में ही रिश्वत की मांग की थी। यहीं पर लोकायुक्त ने रिश्वत लेते उसे गिरफ्तार किया है।

खास यह है कि जैसे ही उसने रिश्वत ली, पास ही खड़े लोकायुक्त डीएसपी ने आरोपी से पूछा कि रुपए गिन लिए, बराबर तो है ना? रोजगार सहायक ने भी जवाब दिया हां बराबर है। इसके बाद टीम आरोपी को पकड़कर पीडब्लूडी रेस्ट हाउस ले गई। वहां आगे कार्रवाई की गई है।

पीएम आवास की किस्त के लिए मांगी रिश्वत लोकायुक्त डीएसपी दिनेश चंद्र पटेल ने बताया कि मंगलवार को आगर मालवा की सुसनेर तहसील के ग्राम कंवराखेड़ी निवासी राजेश दांगी ने उज्जैन लोकायुक्त एसपी से शिकायत की थी।

उन्होंने शिकायत में बताया था कि मेरे भाई बालचंद दांगी के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास स्वीकृत हुआ था। जिसकी एक किस्त 25000 प्राप्त हो चुकी है। अगली किस्त 40 हजार जारी करने के एवज में रोजगार सहायक भगवान सिंह सोंधिया ने 15 हजार रुपए रिश्वत की मांगी थी।

फरियादी भी महाकाल दर्शन को पहुंचा

फरियादी राजेश दांगी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास के सरपंच और रोजगार सहायक ने किश्त के 40 हजार रुपए रोक दिए थे। जिसके बाद ट्रैप प्लान करने के बाद शनिवार सुबह रोजगार सहायक भगवान सिंह से बात की। उसने बताया कि शनिचरी अमावस्या है। वह शनि मंदिर में दर्शन करने जा रहा है।

मैंने यह बात लोकायुक्त को बताई तो टीम ने उज्जैन में ट्रैप प्लान कर दिया। इसके बाद रोजगार सहायक से कहा कि आज मैं भी महाकाल मंदिर दर्शन करने जा रहा हूं। तब उसने ने शनि मंदिर में ही रिश्वत के रुपए लेने की बात कह दी।

Hot this week

जहरीली शराब मामले में फरार महिला आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट के आदेश पर भेजी गई जेल

​सागर: देवरी पुलिस ने जहरीली शराब की अवैध बिक्री...

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

कालापीपल विधायक का स्टंट वाला वीडियो वायरल, कांग्रेस ने उठाए सवाल; विधायक ने मांगी माफी

​शुजालपुर: शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा से भाजपा विधायक...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

Topics

बस स्टैंड पर दुकान का ताला तोड़कर 80 हजार नकद चोरी, पुलिस जांच में जुटी

छतरपुर जिले के बिजावर बस स्टैंड स्थित एक दुकान...

अवैध पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार, साथी पर भी केस दर्ज

​धार: नौगांव पुलिस ने जेतपुरा गांव में कार्रवाई करते...

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ फूटा महिलाओं का गुस्सा, SDM को सौंपा ज्ञापन

​साहबा (ग्राम समाचार): मंगलवार दोपहर ग्राम साहबा की दर्जनों...

शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज

​इंदौर। चंदन नगर इलाके में शादीशुदा महिला से दोस्ती...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img