Friday, November 13, 2026
25.1 C
Bhopal

कुत्ते खा गए बुजुर्ग के हाथ-पैर, मुंह नोंचा

इंदौर के भिश्ती मोहल्ला में खंडहरनुमा मकान से बुजुर्ग का शव मिला है। इसे कुत्ते नोंच रहे थे। वे आधा शव खा चुके थे। बुजुर्ग का प्रोफेसर भतीजा मिलने पहुंचा तो उनकी मौत का पता चला। जब दरवाजा तोड़ा गया, तब भी शव को कुत्ते खा रहे थे।

सदर बाजार पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग की पहचान 80 वर्षीय विजेंद्र सिंह ठाकुर के रूप में हुई है।

गुजराती कॉलेज में प्रोफेसर भतीजे अमिंद्र सिंह बैस ने बताया- जब गुरुवार दोपहर उनसे मिलने पहुंचा तो अंदर से ताला लगा था। घर के अंदर से बदबू आने पर पड़ोसियों को बुलाया। वीडियो बनाकर दरवाजा तोड़ा। अंदर पहुंचे तो कुत्ते शव के पास ही थे।

पुलिस का कहना है कि शव सड़ चुका है इसलिए मौत का पुख्ता कारण पता नहीं चल सका है। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है।

घर में अकेले रह रहे थे बुजुर्ग अमिंद्र सिंह बैस ने कहा- चाचा रिटायरमेंट के बाद घर में अकेले रहते थे। मृगनयनी एम्पोरियम में काम करते थे। उनकी दो शादियां हुई थीं। दोनों पत्नियों से तलाक हो चुका था। संतान नहीं है।

मैं कभी-कभी उनसे मिलने के लिए आ जाता था। घर का अगला हिस्सा ज्यादा जर्जर और खंडहर था, इसलिए पीछे के रास्ते से आते-जाते थे।

प्रत्यक्षदर्शी राहुल रघुवंशी ने बताया- शव का पूरा हाथ, एक पैर, दूसरे पैर का हिस्सा, सिर और पूरा मुंह कुत्ते खा गए थे। गुरुवार को बुजुर्ग के परिजन मिलने आए थे। गेट नहीं खुला तो उन्होंने हमें आवाज देकर बुलाया।

मैं दरवाजे के पास गया तो तेज बदबू आ रही थी। तब हमने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस वाले आए और बोले कि वीडियो चालू करो, हम दरवाजा तोड़ रहे हैं। मैंने दरवाजा तोड़ा तो अंदर एक कुत्ता शव को खा रहा था। हमने उसे भगाया। देखा तो पूरा शरीर पीला पड़ा था।

Hot this week

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

इंदौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत, होटल की चौथी मंजिल से नीचे गिरे

इंदौर। निपानिया स्थित त्रिवेणा होटल की चौथी मंजिल से...

गूगल से कस्टमर केयर का नंबर निकालना पड़ा महंगा, खाते से उड़े 35 हजार रुपए

भोपाल। ऑनलाइन ऑर्डर लौटाने के बाद रिफंड पाने के...

Topics

मझौली में 20 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार

सीधी (मझौली)। रीवा लोकायुक्त की टीम ने गुरुवार शाम...

महज दो हजार रुपए के विवाद में ऑटो चालक की पीट-पीटकर हत्या

भोपाल। शाहजहांनाबाद इलाके में महज दो हजार रुपए के...

ओरछा रोड पुलिस ने पकड़ी 350 पेटी अवैध शराब, 19.50 लाख का माल जब्त

छतरपुर। ओरछा रोड थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम...

मॉल के पीछे संदिग्ध कार से 80 लाख की नकदी जब्त, देवास के दो किसान हिरासत में

इंदौर। कनाड़िया थाना पुलिस ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img