Sunday, September 27, 2026
27.5 C
Bhopal

हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस शंभू सिंह का निधन

मप्र हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस शंभू सिंह का गुरुवार देर रात निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 29 अगस्त दोपहर 1 बजे खिलचीपुर में हुआ। सिंह एक दशक पहले इंदौर हाईकोर्ट में पदस्थ रहे हैं। उनके निधन पर इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन और जिला कोर्ट बार एसोसिएशन ने दुख व्यक्त किया है।

जस्टिस सिंह मूलत: ग्राम ढाबला (खिलचीपुर) राजगढ़ के रहने वाले हैं। उनके परिवार में पत्नी दुर्गेश नंदिनी, बेटे महेंद्र सिंह चौहान, बेटी मनीषा सिंह, डॉ. शुभ्रा सिंह, मृणालिनी सिंह व पोता-पोती हैं।

पीयूष माथुर(पूर्व न्यायाधीश, म. प्र. उच्च न्यायालय)इन्दौर ने कहा कि शंभू सिंह न केवल एक आदर्श न्यायाधीश थे, बल्कि उनकी सहृदयता सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत रही। उनके अनेक निर्णय आज भी अन्य मामलों में मिसाल के रूप में प्रस्तुत किए जाते हैं।

सिंह के पास धाबला (ज़िला राजगढ़) के कई लोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आते थे और वे सभी की हर संभव मदद किया करते थे।

व्यक्तिगत रूप से मेरा उनसे लगभग 45 वर्षों का संबंध रहा। वे मेरे मित्र राघवेन्द्र सिंह सिसोदिया के जीजा होने के कारण मुझसे भी गहरा स्नेह रखते थे। उनका निधन विधि जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img