Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

भोपाल आरटीओ का बड़ा अभियान: दो माह में 1.28 करोड़ रुपए से अधिक मोटरयान कर वसूली

भोपाल।
परिवहन आयुक्त महोदय के निर्देशानुसार क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) भोपाल द्वारा मोटरयान कर बकाया वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत लगातार वाहनों पर कार्यवाही की जा रही है।

आरटीओ भोपाल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार जुलाई और अगस्त माह में निरंतर कार्यवाही करते हुए कुल 709 वाहनों से 1,16,92,817 रुपए (एक करोड़ सोलह लाख बयानवे हजार आठ सौ सत्रह रुपए) मोटरयान कर के रूप में वसूल किए गए। इसके साथ ही, समन शुल्क के रूप में 182 वाहनों से लगभग 11 लाख रुपए वसूल किए गए।

अभियान के दौरान दिनांक 30 अगस्त 2025 को यात्री बसों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान भी चलाया गया। इस दौरान मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करने पर 8 बसों से कुल 38,500 रुपए शमन शुल्क वसूला गया।

परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। बकाया कर जमा न करने वाले वाहन स्वामियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। विभाग का उद्देश्य कर चोरी पर रोक लगाना और यातायात अनुशासन को बनाए रखना है।

Hot this week

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

Topics

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img