Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

भोपाल में हॉस्टल संचालक को आजीवन कारावास की सजा

दिव्यांग (श्रवण बाधित) बालिकाओं के साथ दुष्कर्म और शोषण करने वाले हॉस्टल संचालक को विशेष न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी को धारा 376(2) में 15 साल, एससी-एसटी एक्ट में आजीवन कारावास और धारा 323 में 6 माह की सजा के साथ सात हजार रुपए जुर्माने से दंडित किया है। जुर्माना न भरने पर अतिरिक्त 6 माह का कारावास भुगतना होगा।

यह मामला साल 2016 से 2018 के बीच का है। आरोपी भोपाल के अवधपुरी क्षेत्र में निजी हॉस्टल चलाता था, जहां श्रवण बाधित छात्राएं रहती थीं। इसी दौरान उसने बालिकाओं के साथ अश्लील हरकतें कीं, उन्हें धमकाया और कई बार दुष्कर्म किया। एक पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसका वीडियो बनाया लिया था।

मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न से तंग आकर पीड़िताएं अपने घर लौट गईं और बाद में समाजसेवी की मदद से आपबीती बताई। इसी आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक ने पैरवी की।

लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए कठोर सजा सुनाई। यह फैसला उन लोगों के लिए सख्त संदेश है जो असहाय और दिव्यांग बच्चियों के साथ अपराध करने का दुस्साहस करते हैं।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img