Sunday, September 27, 2026
28.5 C
Bhopal

बदमाश को देसी कट्टे और 5 राउंड खाली खोखे के साथ गिरफ्तार किया

इंदौर की लसूड़िया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक बदमाश को देसी कट्टे और 5 राउंड खाली खोखे के साथ गिरफ्तार किया है। इलाके में अवैधानिक गतिविधियों को रोकने के लिए लसूड़िया टीआई तारेश सोनी ने एक टीम गठित की है। इस टीम को बदमाशों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए लगाया है।

इस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बदमाश खालसा चौक सुलभ शौचालय के पास सर्विस रोड पर कट्टा लेकर घूम रहा है। इलाके में घेराबंदी की और बदमाश को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम करण कोरी (23) निवासी ग्राम रानीपुरा बाड्री फाटक थाना सिविल लाइन जिला दतिया और हाल पता निरंजनपुर नई बस्ती लसूड़िया होना बताया।

तलाशी ली तो उसके पास से एक अवैध देसी कट्टा और 5 चले हुए खाली खोखे राउंड मिले। बदमाश पर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। उसके पुराने रिकॉर्ड भी पुलिस निकाल रही है। साथ ही कट्टा कहां से लेकर आया इसके बारे में पूछताछ की जा रही है।

Hot this week

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

बालाघाट में NCC एडमिशन के नाम पर अश्लील डिमांड: आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार और सस्पेंड

​बालाघाट (मध्य प्रदेश): जिले के एक सरकारी कॉलेज में...

Topics

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img