Monday, June 22, 2026
37.2 C
Bhopal

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड की 70 सीटों पर 62.5% मतदान

Uttarakhand election 2022 Voting: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 62.5% मतदान दर्ज किया गया है। उत्‍तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हो गया था। शाम छह बजे तक मतदान केंद्र तक पहुंचने वालों को मतदान का मौका दिया गया। डाक मतपत्र मतगणना के दिन, यानी 10 मार्च सुबह आठ बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। राज्य की सभी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को सुरक्षा के दृष्टिगत सील कर दिया है। प्रदेशभर में पांच बजे तक 62.5% प्रतिशत मतदान हुआ है। इसमें सबसे आगे हरिद्वार जिला है। यहां 68.37 फीसद से ज्यादा मतदान हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में कहा कि उत्तराखंड में लोगों ने भारी संख्या में मतदान कर इतिहास रच दिया है। उम्मीद करता हूं कि नई सरकार उत्तराखंड के सुनहरे भविष्य के लिए काम करेगी।

Hot this week

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल को नशा मुक्त बनाने के अभियान...

Topics

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img