Thursday, April 2, 2026
33.1 C
Bhopal

टीला जमालपुरा पुलिस ने कुख्यात शिकारी को गिरफ्तार किया

भोपाल की टीला जमालपुरा पुलिस ने कुख्यात शिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑर्डर पर शादी और पार्टी में शिकार का मीट खपाने का काम करता था। शिकार के मीट को 3 सौ से पांच सौ रुपए प्रति किलो के हिसाब से बेचा जाता था। उसके कब्जे से 315 बोर की लाइसेंसी राइफल और एक छुरी जब्त की गई है।

आरोपी कुख्यात अपराधी फहीम बम के गिरोह से ताल्लुक रखता है। यह गिरोह संगठित रूप से वन्य प्राणियों की हत्या और उसके मास व पार्टस को बेचने का काम करता है। इस बात का खुलासा पुलिस गिरफ्तार में आए जफर बैग उर्फ धार ने किया है। पुलिस ने आरोपी को फारेस्ट के हवाले कर दिया है।

टीआई डीपी सिंह ने बताया कि 11 जुलाई को तलैया में रहने वाले फहीम बन के घर फारेस्ट की टीम ने रेड की थी। जहां से बड़ी संख्या में वन्य प्राणी का मीट मिला था। इस मामले में फारेस्ट की टीम ने फहीम के बेटे हुजेफा शेख को गिरफ्तार किया था। हुजेफा ने पूछताछ में अपने साथी जफर बैग का नाम बताया था।

फारेस्ट ने गिरफ्तारी के लिए मांगी थी मदद

फारेस्ट से इसकी गिरफ्तारी संबंध में लेटर प्राप्त हुआ। जिसके बाद घेराबंदी कर जफर को रविवार की तड़के सुबह गिरफ्तार किया। जफर ने पूछताछ में अपने साथियों का नाम बताया है। जफर के कब्जे से एक छुरी और शिकार में इस्तेमाल उसकी राइफल को जब्त किया है।

ऑर्डर पर मीट खपाने की बात स्वीकार की

आरोपी ऑर्डर पर वन्य प्राणियों का मीट खपाने का काम अपने गिरोह के साथ करता था। गिरोह का सरगना फहीम बम है। जिसकी तलाश की जा रही है। अन्य चार आरोपियों के नाम भी चिह्नित कर लिए गए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। उसने यह जुर्म करना कबूल किया है।

रिजर्व एरिया में शिकार करने की बात को स्वीकारा

आरोपी ने पूछताछ में रिजर्व एरिया में भी शिकार करने की बात को स्वीकार किया है। उसने बताया कि चिड़िखो, राजगढ़ और सागर सहित रायसेन के जंगलों में शिकार खेलते थे। शिकार के लिए काले और सफेद रंग की दो स्कॉर्पियो का इस्तेमाल किया जाता था। इन कारों की भी जब्ती की जाएगी।

Hot this week

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...

MP विधानसभा की नई समितियां घोषित: जेल भेजे गए विधायक राजेंद्र भारती भी शामिल

​भोपाल। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27...

धुले से दबोचा गया 40 हजार का इनामी बदमाश ‘जीतू’, 20 से ज्यादा केस हैं दर्ज

भोपाल। राजधानी की कोलार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल...

Topics

गांजा तस्करों से वसूली के आरोप में नजीराबाद थाना प्रभारी लाइन हाजिर

​भोपाल। राजधानी के देहात क्षेत्र में खाकी को दागदार...

MP विधानसभा की नई समितियां घोषित: जेल भेजे गए विधायक राजेंद्र भारती भी शामिल

​भोपाल। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने वर्ष 2026-27...

धुले से दबोचा गया 40 हजार का इनामी बदमाश ‘जीतू’, 20 से ज्यादा केस हैं दर्ज

भोपाल। राजधानी की कोलार पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल...

शादी का झांसा देकर छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म

​भोपाल | राजधानी के मंगलवारा इलाके में इंदौर की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img