Sunday, September 27, 2026
26.1 C
Bhopal

सैर पर निकली महिला के पड़ोसी ने ब्लेड मारी

ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर में शनिवार शाम एक महिला पर उसके पड़ोसी ने ब्लेड से हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब महिला अपनी देवरानी और बच्चों के साथ सैर के लिए जा रही थी। हमलावर ने ताबड़तोड़ ब्लेड से वार किए, जिसमें एक वार महिला के गले पर और दूसरा हाथ पर लगा। घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

कुत्ते की गंदगी से शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला दीप्ति (35) पत्नी राजेंद्र प्रजापति गृहिणी हैं। उनके घर के सामने आरोपी सुनील चौहान रहता है, जिसने एक कुत्ता पाल रखा है। यह कुत्ता अक्सर दीप्ति के दरवाजे पर गंदगी कर देता था। कई बार समझाने के बावजूद सुनील ने कुत्ते को नहीं बांधा। दो दिन पहले दीप्ति ने इसका विरोध किया तो विवाद हुआ था। उसी से बौखलाए सुनील ने बदला लेने की ठान ली।

गाली-गलौच के बाद ब्लेड से हमला

शनिवार शाम दीप्ति अपनी देवरानी रचना और बच्चों के साथ मनोरंजन पार्क की ओर जा रही थी। रास्ते में ही सुनील मिला और गाली-गलौच करने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी बोला- ‘आज मौका है’ और जेब से ब्लेड निकालकर वार कर दिया। पहला वार गले पर लगा, दूसरा वार हाथ पर। महिला ने समय रहते खुद को पीछे किया, वरना ब्लेड सीधे गले में लगता।

धमकी देकर फरार हुआ आरोपी

हमले के बाद आसपास लोग इकट्ठा होने लगे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

हजीरा थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वह फिलहाल फरार है और पुलिस की टीम उसकी तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img