Sunday, September 27, 2026
22.1 C
Bhopal

वाहन चोरी कर कबाड़ में बेचने वाले चोर पकड़े गए

जबलपुर में गोहलपुर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी करते हुए गिरोह के सरगना चिरैया उर्फ शहजाद अंसारी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान शहजाद ने अपने चार साथियों के नाम बताएं, जिनमें नवेद अंसारी, फैजान अंसारी, इजहार उर्फ टुन्ना खान और कबाड़ी अहतेशाम अख्तर शामिल हैं। सभी को रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है।

एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि यह गिरोह जबलपुर और आसपास के क्षेत्रों से वाहनों की चोरी कर उन्हें अलग-अलग स्थानों पर छिपाता था। इसके बाद उन वाहनों को कबाड़ में काटकर उनके पुर्जे बेच दिए जाते थे, ताकि चोरी के वाहनों की पहचान न हो सके।

पुलिस ने जब्त किए 5 वाहन

गोहलपुर पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पांच वाहन जब्त किए हैं, साथ ही कई गाड़ियों के पार्ट्स, वाहन काटने के औजार और संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद किए हैं। यह सामग्री कबाड़ी अहतेशाम अख्तर के गोदाम से बरामद की गई है।

फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है। साथ ही चोरी की गई बाकी 15 गाड़ियों की भी खोजबीन की जा रही है। पुलिस इस गिरोह के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है, ताकि पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जा सके।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img