Wednesday, July 1, 2026
23.9 C
Bhopal

नवजातों के हाथ कुतर गए चूहे, मांओं से छिपाई घटना

इंदौर के एमवाय अस्पताल के NICU (Neonatal Intensive Care Unit) में चूहों ने दो नवजातों के हाथ कुतर दिए। दोनों को दो-तीन पहले जन्म के तुरंत बाद NICU में शिफ्ट किया गया था। रविवार को जब नवजात को चूहे ने काटा था तो डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया था। सोमवार को दूसरी घटना के बाद स्टाफ ने सीनियरों को सूचना दी।

दरअसल, पूरे अस्पताल में ही चूहों की भरमार है। बताया जाता है कि इसमें NICU में तो एक बड़ा चूहा कई दिनों से सक्रिय है। खुद स्टाफ उसे देखकर सहम जाते हैं। इन दोनों घटनाओं के बाद एमवायएच प्रबंधन ने बड़े स्तर पर पेस्ट कंट्रोल कराने की तैयारी की है। साथ ही NICU में चूहों की आवाजाही बंद कराने पर काम चल रहा है।

देखिए तस्वीरें

सीनियर डॉक्टर्स भी NICU में पहुंचे स्टाफ ने तुरंत संबंधित डॉक्टरों को सूचना दी। इस बीच सीनियर डॉक्टर्स यूनिट में पहुंचे और बच्चों की जांच की। उन्होंने तत्काल एचओडी डॉ. ब्रजेश लाहोटी को फोन पर घटनाक्रम बताया। दरअसल डॉ. लाहोटी अभी छुट्टी पर हैं। डॉक्टरों ने उन्हें दोनों बच्चों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद डॉ. लाहोटी ने सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव को जानकारी दी।

स्टाफ को सतर्कता बरतने को कहा डॉ. लाहोटी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे अस्पताल और आसपास चूहों की काफी भरमार है। दोनों नवजातों का ट्रीटमेंट चल रहा है। विशेष तौर पर ध्यान रखा जा रहा है। स्टाफ को सतर्कता बरतने के लिए कहा है। साथ ही यूनिट में चूहों की आवाजाही बंद करने के इंतजाम किए जा रहे हैं।

Hot this week

भोपाल: SBI के साथ 1266 करोड़ की धोखाधड़ी, प्रवर्तन निदेशालय ने की बड़ी कार्रवाई

​नई दिल्ली/भोपाल। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को फर्जी व्यापारिक...

भोपाल: चेन स्नेचर जीजा-साले गिरफ्तार, झाबुआ से दबोची पुलिस

​भोपाल। कोलर रोड थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग के...

भोपाल: अशोका गार्डन में बच्ची को बहलाकर ले गया बाइक सवार, घंटों बाद मिली सुरक्षित

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में मंगलवार...

Topics

भोपाल: SBI के साथ 1266 करोड़ की धोखाधड़ी, प्रवर्तन निदेशालय ने की बड़ी कार्रवाई

​नई दिल्ली/भोपाल। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को फर्जी व्यापारिक...

भोपाल: चेन स्नेचर जीजा-साले गिरफ्तार, झाबुआ से दबोची पुलिस

​भोपाल। कोलर रोड थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग के...

भोपाल: अशोका गार्डन में बच्ची को बहलाकर ले गया बाइक सवार, घंटों बाद मिली सुरक्षित

​भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में मंगलवार...

भोपाल: क्राइम ब्रांच की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

​भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार...

देवास: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का समापन, डिप्टी सीएम ने विकास कार्यों की दी सौगात

​देवास/सोनकच्छ। मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज...

उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बागेश्वर धाम सरकार से की भेंट, लिया आशीर्वाद

​भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img