Sunday, September 27, 2026
22.1 C
Bhopal

मुस्लिम युवकों को हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने हिंदू युवती के साथ होटल से संदिग्ध हालत में पकड़ा

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती कई बार भारी पड़ जाती है। ऐसा ही मामला खंडवा  में सामने आया है, जहां खरगोन जिले के दो मुस्लिम युवकों को हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पुलिस ने एक होटल से संदिग्ध हालत में पकड़कर कोतवाली पुलिस क़े हवाले किया। दोनों युवकों के साथ मुंबई की रहने वाली एक हिंदू युवती भी मौजूद थी। यह घटना शनिवार शाम की है, जब हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं की सक्रियता और पुलिस की तत्परता से मामला पकड़ में आया। घटना को लेकर पीड़ित युवती से कोतवाली पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है।

सोशल मीडिया पर हुई युवती की दोस्ती

मुबई के एक अस्पताल में नर्स का काम करने वाली युवती की दोस्ती खरगोन जिले के रहने वाले आमिर खान से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। दोनों के बीच लगातार बातचीत होने लगी और यह दोस्ती धीरे-धीरे नज़दीकी में बदल गई। बताया जा रहा है कि आमिर ने युवती को शादी का झांसा दिया और उसी बहाने उसे मुंबई से खंडवा बुलाया। युवती शनिवार शाम को ट्रेन से खंडवा रेलवे स्टेशन पहुंची। स्टेशन पर आमिर खान पहले से मौजूद था। उसके साथ उसका दूसरा दोस्त शाहनवाज मंसूरी भी था। दोनों ने युवती को अपने साथ ले जाकर रेलवे स्टेशन के पास ही एक होटल में ठहराया।

संदिग्ध हालत में पकड़े गए

कुछ समय बाद यह खबर हिंदू जागरण के कार्यकर्ताओं तक पहुंची। संगठन के जिला संयोजक माधव झा के नेतृत्व में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और होटल के कमरे का दरवाजा खुलवाकर अंदर घुसे। वहां उन्होंने युवती को दोनों युवकों के साथ संदिग्ध हालत में बैठा पाया। युवती घबराई हुई थी और दोनों युवक उसे समझाने का प्रयास कर रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवती समेत दोनों युवकों को अपने साथ थाने ले गई।

खंडवा कोतवाली थाने में पूछताछ जारी

फिलहाल पुलिस ने युवती को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया है और उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। खंडवा सीएसपी अभिनव वारंगे ने बताया की युवती ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि उसकी दोस्ती आमिर से इंस्टाग्राम पर हुई थी। युवक ने उससे शादी करने का वादा किया था, इसी भरोसे पर वह मुंबई से खंडवा आ गई।

Hot this week

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

शादी के 4 महीने बाद युवक ने खाया जहर, सुसाइड नोट में पत्नी और साढ़ू पर लगाए गंभीर आरोप

​इंदौर: ​सांवेर रोड इलाके के भवानीपुर कॉलोनी में शादी के...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

Topics

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img