Monday, November 16, 2026
28.1 C
Bhopal

3000रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार,शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म

हरदा की महिला थाना पुलिस ने तीन महीने से फरार एक बलात्कार के आरोपी को बुधवार को अबगांवकलां से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का आरोप है।

थाना प्रभारी एसआई माया सरलाम के अनुसार घटना 7 जून 2025 की है। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी था। उसने नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। कुछ दिन बाद पीड़िता को उल्टियां होने लगीं। अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि वह गर्भवती है।

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ था मामला पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद महिला थाना हरदा में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। एसपी अभिनव चौकसे ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 3000 रुपए का इनाम घोषित किया था।

पुलिस ने इंदौर, खंडवा, देवास और हरदा जिले में कई स्थानों पर दबिश दी। 3 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा गया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी में एसआई रिपुदमसिंह चौहान, हेड कांस्टेबल राजेश मालवीय, शेरसिंह पांसे और आरक्षक नरेंद्र नागवे को अहम रोल रहा।

Hot this week

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...

भोपाल में शादी का झांसा देकर युवती से चार साल तक दुष्कर्म, आरोपी फरार

भोपाल। राजधानी के मिसरोद इलाके में शादी का झांसा...

इलाज के बहाने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, ड्यूटी डॉक्टर पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

​ग्वालियर। हजीरा स्थित सिविल अस्पताल में इलाज के लिए...

Topics

प्रेम विवाह से युवती के परिजनों के इनकार से आहत युवक ने जहर खाकर दी जान

भोपाल। प्रेम प्रसंग में युवती के परिजनों द्वारा शादी...

जंगल की 5 एकड़ जमीन जोत रहा ट्रैक्टर जब्त, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

विदिशा (शमशाबाद)। वन विभाग की टीम ने शमशाबाद वन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img