Monday, September 28, 2026
30.5 C
Bhopal

महिला सफाईकर्मी के साथ दुष्कर्म

ग्वालियर में एक अस्पताल की सफाई का ठेका लेने वाले ठेकेदार ने महिला सफाई कर्मचारी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने महिला को सफाई के बहाने अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बुलाया और उसे अकेला पाकर इसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला घर पहुंची और पति को पूरी घटना की जानकारी दी।

शिकायत के आधार पर महिला और उनके पति ने थाने पहुंचकर आरोपी ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अजय वाल्मीकि के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के नदी पर टाल निवासी 34 वर्षीय महिला की है। महिला 27 अगस्त को कुम्हरपुरा स्थित अनंत हॉस्पिटल में अपने नए काम पर गई थी। दोपहर के समय, लंच के दौरान, अस्पताल में सफाई का ठेका लेने वाला अजय वाल्मीकि महिला से मिला और उसे तीसरी मंजिल पर सफाई करने को कहा।

तीसरी मंजिल सुनसान थी। महिला सफाई कर रही थी कि तभी अजय वहां आया और अंदर से दरवाजे की कुंडी लगाकर उसके पास गया। महिला ने कारण पूछा, तो अजय ने उसे सैलरी बढ़ाने का लालच दिया। जब महिला ने इनकार किया, तो अजय ने गाली गलौज करते हुए उसका गला पकड़कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म के बाद आरोपी ने धमकी दी कि अगर महिला इस बात को किसी को बताए या पुलिस को शिकायत करे, तो वह और उसका पति खतरे में होंगे। डरी-सहमी महिला तुरंत अस्पताल से बाहर निकलकर घर पहुंची और कुछ दिन तक चुप रही। बाद में उसने पति को पूरी घटना बताई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।

Hot this week

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

Topics

खुद को नारकोटिक्स टीआई बताकर प्रॉपर्टी ब्रोकर से 4.75 करोड़ की ठगी, महिला पर FIR

​रतलाम: खुद को नारकोटिक्स की टीआई बताकर मंदसौर की एक...

होटल में वकील के साथ मिली पत्नी, पति ने बीच बाजार दिया ‘तीन तलाक’

​जबलपुर: मदन महल थाना क्षेत्र स्थित टिमटिम होटल में रविवार...

बेटी का जन्मदिन न मनाने पर पिता ने दी जान, चूहामार दवा खाने से हुई मौत

​भोपाल: ​हबीबगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक...

भोपाल में लेबर इंस्पेक्टर परीक्षा देने आए युवा की होटल में संदिग्ध मौत

​भोपाल: उज्जैन से लेबर इंस्पेक्टर की परीक्षा देने भोपाल आए...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img